बिजनौर/नगीना। भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर पुरैनी टोल प्लाजा पर धरना दिया। करीब एक घंटे बाद तहसीलदार व थानाध्यक्ष के समझाने के बाद धरना समाप्त हुआ।

शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष चौधरी वीर सिंह सहरावत के नेतृत्व में पुरैनी टोल प्लाजा पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा किसानों को बेवजह परेशान किया जाता है। कहा कि सरकारों द्वारा पहले तो किसानों की जमीनें अधिग्रहित कर ली जाती हैं। उसके बाद किसानों को लूटने और उनसे अभद्रता करने के लिए हाइवे पर टोल प्लाजा बनाकर उन पर गुंडागर्दी की जाती है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार आशीष सक्सेना व थानाध्यक्ष तेजपाल सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं व टोल प्लाजा के प्रबंधक अशोक यादव के बीच वार्ता हुई। वार्ता में संगठन के कार्ड व मोबाइल के मैसेज द्वारा गाड़ी पास कराने पर सहमति बन गई। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव चौधरी पदम सिंह, मंडल प्रभारी जग्गन अली, रामकुमार सिंह, चौधरी भूपेंद्र सिंह, घनश्याम पांडे, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image