रिपोर्ट:अंकुल कुमार
बिजनौर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर जिले भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल लोग तिरंगा लिए भारत माता का जयघोष करते चल रहे थे। यात्रा के दौरान वक्ताओं ने भारतीय सेना के साहस की सराहना की।

जिला मुख्यालय पर नगर पालिका चेवरपर्सन इंदिरा सिंह, डॉ. बीरबल सिंह के नेतृत्व में बाइकों से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा जजी चौक से शुरू हुई। शास्त्री चौक, सेंट मेरी चौक, नगीना रोड चौक, विदुर कुटी रोड होते हुए नगर पालिका चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में अमित ठाकुर, नीरज शर्मा, मनोज कुमार, गोपाल धीमान रहे।

नूरपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र बॉबी के नेतृत्व में यात्रा मुरादाबाद मार्ग से शुरू होकर शिव मंदिर चौक, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए शहीद तिराहे पर संपन्न हुई। महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष दिनेश चौधरी, सीपी सिंह, पालिका चेयरमैन डॉ. एमपी सिंह, पुष्पेंद्र शेखावत, ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान मौजूद रहे।

कासमपुरगढ़ी में ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा ब्लाक परिसर से कासमपुरगढ़ी बस स्टैंड होते हुए उधोवाला पहुंची। आशीष चौहान, संजीव गहलौत, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
नगीना में गांधी मूर्ति चौक से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, अजीत अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अंजलि सौरभ मित्तल व सौरभ मित्तल ने आतिशबाजी जलाकर किया। नगर में पुष्पवर्षा कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। महिलाओं व स्कूली बच्चों की भी खूब भागीदारी रही। पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिसौदिया, महेंद्र धनीरिया, सतीश गौतम, रोख शेराज खलील, विहिप नेता प्रदीप गर्ग, रचना पाल रहे।
झालू नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्र निकाली गई। यात्रा झालु-नहटौर रोड, मोहल्ला मिदंगन, जोशियान, कानूनगोवान, मेन बाजार, रामलीला चौराहा, पुलिस चौकी से होते हुए वापस नगर पंचायत कार्यालय संपन्न हुई। गजेंद्र सिंह राणा, नेपाल सिंह, अजीत सिंह मौजूद रहे।

हल्दौर में ब्लॉक कार्यालय परिसर से भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह, बीडीओ विक्रम सिंह, एडीओ पंचायत
सुशील कुमार, पीयूष चौहान, अनिल चौहान रहे।पैजनिया में निकाली गई यात्रा में ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने शहीद स्मारक पर शहीदों को बद्धांजलि अर्पित की। धर्मेंद्र सैनी, ग्राम प्रधान नंद किशोर फौजी, अमित त्यागी मौजूद रहे
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सैनिकों के सम्मान में चांदपुर में निकाली तिरंगा यात्रा
चांदपुर। भारतीय सैनिकों के सम्मान में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली। मात्र सरगम टाकिज से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजार, बाजार चजरिया, शिवमूर्ति डाली बाजार, नेहरू चौक, फव्वारा चौक, आंबेडकर चौक पहुंची। यात्रा में पूर्व विधायक कमलेश सैनी, नगर अध्यक्ष भाजया मोहित अग्रवाल, अरविंद्र कुमार, अशोक, सौरभ अग्रवाल, सुरेंद्र खन्ना, नरेश चौधरी रहे। तिरंगा यात्रा में ब्रहमाकुमारी विश्वविद्यालय की महिलाओं, पूर्व सैनिक ने भी प्रतिभाग किया।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
अफजलगढ़। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। शिव मंदिर से शुरू हुई यात्रा होली चौक, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, बस स्टैंड,
रामलीला बाजार से होते हुए फिर से मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए हिंदुस्तान जिंदाबाद तथा भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में जय प्रकाश बंजारा, सरदार मलकीत सिंह, खेल सिंह राजपूत, नफीस कुरैशी, मुकेश शमा, भीम सिंह रावत मौजूद रहे।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
तिरंगा यात्रा में सेवानिवृत्त सैनिक भी शामिल हुए
मंडावली। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। रैली में सेवानिवृत्त सैनिक और क्षेत्रवासी शामिल हुए। मंडावली में शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे धाने के सामने से तिरंगा यात्रा का निकाली। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, राजकुमार प्रजापति, ईरेशम सिंह की देखरेख में यात्रा मंडावली से पेट्रोल पंप तक निकाली गई। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा में पूर्व सैनिक राम अवतार सिंह, मदन त्यागी, कपिल राती, आदेश चौधरी, सुनील कुमार, मनोज राती, अमित कुमार, सचिन कुमार सहित अनेक क्षेत्रवासी शामिल हुए।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
देशभक्ति से ओत प्रोत नारे लगाए
शेरकोट। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। शुभारंभ बैंक ऑफ बड़ौदा चौक से हुआ। यात्रा मोहल्ला आचारजान, शेखान, समना सराय, अली मस्जिद चौक होते हुए निकली यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति से ओत प्रोत नारे लगाते चल रहे थे। शरद चंद शनां, कामेश्वर राजपुत, अंकुर जैन, पुनीत वर्मा, धर्मवीर चौहान, श्रेष्ठ रस्तोगी, रणजीत सिंह, अभिषेक कोहली, आलोक बिरला, नितिन सैनी आदि रहे।