पुलिस ने वाहन चोरियों की घटना का किया खुलासा 03 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

  • अभियुक्तों के कब्जे से 10 अदद चोरी की बाइक कीमत लगभग ₹9 लाख बरामद।

उत्तर प्रदेश 27 जून 2025 ( सूरज गुप्ता )
मोहाना/सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर में हो रही चोरियों के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा रोकथाम व पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासा हेतु एसओजी व सम्बन्धित थाने की एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में गुरुवार को एसओजी/थाना मोहाना पुलिस टीम द्वारा थाना मोहाना क्षेत्रान्तर्गत सड्डा तिराहा पर चेकिंग कर रहे थे कि तभी एक मोटरसाईकिल पर सवार तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। जिन्हे पुलिस कर्मियों द्वारा रोका गया तो भागने का प्रयास किये परन्तु मौके पर ही पकड़ लिए गये। जिनसे पूछताछ के दौरान गाड़ी का कागजात मांगा गया तो दिखाने से कासिर रहा। थाना क्षेत्र उक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई उस व्यक्ति से गाड़ी का कागज पुलिस टीम द्वारा मांगा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबन्दी कर सतर्क पुलिस टीम द्वारा पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना मोहाना पर मु0अ0सं0 102/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर तीनो अभियुक्तों के विरूद्ध समस्त वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये मा0 न्यायालय भेजा गया। उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा ₹20,000/- से पुरस्कृत किया गया। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में सुधाकर हरिजन पुत्र स्व0 कृष्ण मोहन निवासी बेतकुईयां थाना मधुबेनिया जिला रुपनदेही राष्ट्र नेपाल एवं राजेश वर्मा पुत्र शंकर वर्मा निवासी गढ़मोर थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर और अजय सोनकर पुत्र श्याम प्रकाश ग्राम गोपीजोत थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर है। वहीं खुलासा होने वाले अभियोगों का थानावार विवरण में मु0अ0सं0 102/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना मोहाना जनपद सि0नगर, मु0अ0सं0 77/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना मोहाना जनपद सि0नगर, मु0अ0सं0 64/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना ढेबरुआ जनपद सि0नगर, मु0अ0सं0 91/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना बांसी जनपद सि0नगर, मु0अ0सं0 31/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना लोटन जनपद सि0नगर, मु0अ0सं0 59/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना लोटन जनपद सि0नगर, मु0अ0सं0 73/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना लोटन जनपद सि0नगर है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली संयुक्त पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मोहाना उप निरीक्षक रोहित उपाध्याय, एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक जीवन त्रिपाठी,
चौकी प्रभारी ककरहवा उप निरीक्षक वीरेन्द्र यादव, उप निरीक्षक सर्वेश यादव, एसओजी टीम से हेड कांस्टेबल राजेश शुक्ला, हेड कांस्टेबल मनोज राय, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, हेड कांस्टेबल विरेन्द्र तिवारी, हेड कांस्टेबल आशुतोष धर दूबे, कांस्टेबल रोहित चौहान, कांस्टेबल सत्येन्द्र यादव सहित मोहाना थाना से हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल उमेश कुमार, कांस्टेबल आत्मानन्द यादव, कांस्टेबल अनुराग तिवारी, कांस्टेबल किशन कुमार गुप्ता, कांस्टेबल अवनीश तिवारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image