बदायूं/उत्तर प्रदेश : आज दिनांक 19 फरवरी 2024 को डी॰पी॰ महाविद्यालय सहसवान में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रथम दिवस था | आज का दिन प्रस्तावना दिवस के रूप में मनाया गया | प्रातः 10 बजे स्वयंसेवक/स्वयंसेविकाएँ महाविद्यालय में उपस्थित हुये |
दोपहर को जलपान करने के बाद बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिन्धु व संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ एम.के. सिंह ने किया ।

आज के कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ॰ मुकेश कुमार सिंह ने छात्र/छात्राओं के समक्ष आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की साथ ही छात्र/छात्राओं को अनुशासन से संबन्धित जानकारी प्रदान की गई | शिविर के प्रथम दिन सभी विद्यार्थी उत्साहित दिखाई दिये | साथ ही, बौद्धिक सत्र में दिव्यांश सक्सेना, वैभव तोमर, विनोद यादव, तृप्ति सक्सेना, नितिन माहेश्वरी, सुचित गुप्ता, सत्यपाल यादव, अक्षेषन शंखधार, डॉ॰ नीलोफर खान, प्रेमवीर यादव, सोनाली, तीरेश आदि प्रवक्ता व कर्मचारीगण उपस्थित रहे |

✒️ Alok Malpani Editor in chief. (MD News Bareilly Zone)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *