लखनऊ।। आज लखनऊ में नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय मिश्रा जी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप से मुलाकात करके संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बात की।किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने नमो नमो मोर्चा भारत के पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए बताया की एक और एक ग्यारह होते है उसी तरह हम और आप मिलकर काम करेंगे तो और बेहतर होगा ।और किसान मजदूर और गरीबों के हकों के लिए जो लड़ाई हम आप मिलकर लड़ रहे है वह और आसान होगा।और प्रदेश में हम दोनो मिलकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर काम करते हुए गरीबों के हक के लिए लड़ेंगे।इस मुलाकात के समय नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय मिश्रा जी,प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी जी,प्रदेश मीडिया प्रभारी पवनदेव सिंह,लखनऊ जिला अध्यक्ष करन जोशी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *