फतेहपुर जनपद से खागा तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड ऐरायां ब्लाक अन्तर्गत अल्लीपुर ग्राम सभा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रधान लालता प्रसाद सिंह ने गरीब बेसहारा व विधवा महिलाओं को साड़ियां वितरण करते हुए बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी सकठ पर्व के उपलक्ष्य में महिलाओं को पूजा हेतु गांव की गरीब बेसहारा व विधवा महिलाओं को साड़ियां वितरण किया गया है। गरीब बेसहारा व विधवा महिलाओं को बुलाकर सम्मान जनक तरीके से लगभग 300 महिलाओं को साड़ियां वितरण किया गया है।तथा इन्होंने बताया कि यह साड़ियां वितरण कार्यक्रम लगातार 50 वर्षों से सकठ पर्व के उपलक्ष्य में चलाया जाता है और आगे भी चलता रहेगा।
इस मौके पर गांव के संभ्रांत नागरिकों में राजा पंडित, अमृतलाल सिंह, लल्लन सिंह, हीरा सिंह ,ज्ञान सिंह , श्रीराम, नंदकिशोर ,सुमेर सिंह ,विजय सिंह ,भगत, मुलायम सिंह ,लाल बहादुर सिंह ,डॉक्टर शिव सिंह, डॉक्टर चंद्रप्रकाश ,डॉक्टर सुमित सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *