बलिया/यूपी:बीते दिन उत्तर प्रदेश के बलिया से महिला के भावुक हुए वायरल वीडियो मामले में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। जिस व्यक्ति को महिला अपना बिछड़ा हुआ पति समझकर घर लाई थी, वो असल में कोई और ही निकला।

10 साल पहले बिछड़ा था महिला का पति

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें अस्पताल जा रही जानकी नाम की एक महिला को एक विक्षिप्त व्यक्ति भिखारी जैसी हालत में दिखाई दिया। महिला को लगा कि वो उसका पति है, जिससे वो 10 साल पहले बिछड़ गई थी। क्योंकि वो दिखने में उसके पति मोतीचंद जैसा ही था। अब जाहिर तौर पर जिस शख्स को आप प्रेम करते हैं, उससे इतने सालों बाद मिलेंगे, तो भावुक हो ही जाएंगे। वैसा ही जानकी के साथ भी हुआ।

ये है वायरल वीडियो👇👇

पति समझकर जिसे घर लाई, वो निकला कोई और…


जानकी की आंखों में भी खुशी के आंसू आ गए। वो उस व्यक्ति को देखकर फूट-फूटकर रोने लगी। बाल संवारते हुए बच्चों की तरह उसे लाड जताने लगी। सोशल मीडिया पर जिसने भी पति-पत्नी के जुदाई के बाद इस मिलन के वीडियो को देखा, वो इमोशनल हो गया। जानकी नाम की महिला उस शख्स को पति समझ अपने घर भी ले आई, लेकिन तब ही इस मामले में बड़ा ट्विस्ट आ गया और चंद घंटों में महिला की सारी की सारी खुशियां बिखर गईं।जिस व्यक्ति को जानकी ने अपना पति समझा था, वो असल में राहुल नाम का एक शख्स निकला, जोकि दो महीने पहले अपने घर से लापता हुआ था। दरअसल, जानकी जब अस्पताल के बाहर मिले मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को लेकर घर पहुंची, तो उसने उन निशानों को ढूंढा जो उसके पति मोतीचंद के शरीर पर थे, लेकिन वो दिखाई नहीं दिए। इसके बाद जानकी को शक होने लगा कि ये शख्स उसका पति नहीं बल्कि कोई और है। पता लगाने पर मालूम चला कि ये असल में राहुल नाम का कोई व्यक्ति है। महिला ने राहुल के परिजनों से संपर्क किया और उसे परिवारवालों को सौंप दिया।बता दें कि बलिया की रहने वाली जानकी की ने 21 साल पूर्व मोतीचंद नाम के एक शख्स से विवाह किया था। उनके तीन बेटे हैं। 10 साल पहले जानकी के पति अचानक गायब हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *