.

रिपोर्ट -पुनीत शुक्ला हरदोई —–

हरदोई: लंबे इंतजार के बाद आखिर लखनऊ से चलकर संडीला, बेनीगंज होते हुए नैमिष तीर्थ तक इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा शुरू हो गई। नगर क्षेत्र के लोगों ने बस सेवा शुरू होते होने पर खुशी जताई। बताते चले कि लखनऊ और औद्योगिक शहर कानपुर को जोड़ने वाले यातायात साधनों की कमी को दूर करने की मांग नगर क्षेत्र के व्यापारिक लोग लंबे अरसे से करते रहे हैं। अभी कानपुर जाने के लिए परिवहन की केवल एक ही बस चल रही है।

राजधानी लखनऊ से नैमिष तक चलने वाली बस घंटाघर से सुबह 8 बजे चलेगी यह बस 11:30 बजे नैमिष पहुंचती है। यही बस फिर 1:30 बजे नैमिषारण्य से लखनऊ के लिए रवाना होती है। जिसके क्रम में लगभग 1 वर्ष पूर्व लखनऊ से सुबह 2 बसें नैमिषारण्य के लिए चल रही है। यह दोनों बसें 1 और 1:30 बजे दोपहर में लखनऊ के लिए नैमिषारण्य से रवाना होती है। इलेक्ट्रॉनिक बसों के संचालन की मांग पर इसी रूट पर 10 बसों का संचालन किये जाने की जानकारी पूर्व में ही, दी गई थी लेकिन बसों के चार्जिंग की समस्या के कारण बसें नहीं चल सकीं सकीं थीं।

अब नैमिषारण्य में चार्जिंग पॉइंट बनने के बाद 2 बसें चलाई गई है। राजधानी के दुबग्गा इलेक्ट्रॉनिक बस डिपो इंचार्ज के अनुसार पर्यटन को देखते हुए डिपो की 90 बसें अयोध्या में लगाई गई थीं। जिनमें से 50 वापस आई हैं। शेष बसें आ जानें पर नैमिषारण्य के लिए बचीं 8 बसें और चला दी जायेंगी। इन बसों के संचालन की मांग स्थानीय सपा नेता मनीष वर्मा सहित क्षेत्रीय सांसद अशोक कुमार रावत व विधायक राम पाल वर्मा के माध्यम से बराबर की जा रही थी।

वहीं लोगों का कहना है कि बसों के संचालन का समय ऐसा होना चाहिए जिससे लखनऊ से आने वाले और जाने वाले व्यापारिक लोगों को सुविधा मिल सके। बस देर शाम को लखनऊ से आने जाने के लिए होनी चाहिए जिससे लोग दिन भर काम कर घर वापसी कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *