भारत विकास परिषद श्रद्धा शाखा द्वारा विरोदपुर स्थित कैलाश मठ में सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।

रोहित सेठ

वाराणसी भारत विकास परिषद श्रद्धा शाखा द्वारा विरोदपुर स्थित कैलाश मठ में सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां भारती व स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए वंदे मातरम कराकर अध्यक्ष राकेश जैन जी ने आए हुए सभी शाखा सदस्यों एवं मानस मंडल से आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत एवं उद्बोधन किया। तत्पश्चात प्रांतीय प्रभारी संपर्क योगेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। सर्वप्रथम गणेश स्तुति के साथ सुंदरकांड आरंभ किया गया। भारत विकास परिषद श्रद्धा शाखा के सदस्यों एवं मानस मंडल से पधारे सदस्यों का दुपट्टा देकर स्वागत किया गया।शाखा के सभी सदस्यों व मानस मंडल के सदस्यों द्वारा सुमधुर गायन के साथ सुंदरकांड की भव्य प्रस्तुति की गई। इसके बाद भजनों की श्रृंखला आरंभ की गई। शाखा के सदस्यों में से अमृता पांडे जी एवं कुसुम सिंह द्वारा भजनों की प्रस्तुति की गई। तत्पश्चात मानस मंडल से आए हुए सदस्यों द्वारा भजनों की प्रस्तुति की गई। भगवत आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया और रात्रि भोज के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। विशेष आभार रहा प्रातंसे पधारे प्रांतीय सचिव संस्कार विशाल कपूर एवं प्रांतीय सचिव संपर्क प्रमोद कुमार दुबे जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी। शाखा सदस्यों की उपस्थिति के क्रम में प्रांतीय प्रभारी संपर्क एक शाखा एक गांव के प्रकल्प प्रमुख विवेक तिवारी , पूर्व प्रांतीय महिला संयोजिका विनीता श्रीवास्तव भाभी सुषमा सिंह , पूर्व अध्यक्ष संजीव सिंह नरेंद्र सिंह, कुसुम सिंह , डॉक्टर रत्नेश चंद्र अग्रवाल ,आशा रौनीयार, राजीव पांडे , अमृता पांडे कोषाध्यक्ष राहुल शाह , कुमुद शाह , सविता जैन ,अनिल विक्रम सुनीता विक्रम , राजेश श्रीवास्तव , छाया श्रीवास्तव , वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य आरपी सिंह , राजूल अग्रवाल , वंदना अग्रवाल , ऐ०के० पांडे , मंजू पांडे , पूर्व महिला संयोजिका नीतू यादव , प्रसून अग्रवाल , नेहा अग्रवाल , अभिषेक सिंह , सचिन विनीता सिंह ,शशि भूषण दुबे, पुष्पा दुबे , महिला संयोजिका दीपमाला सिंह एवं आरती यादव।नए सदस्यों की उपस्थिति के क्रम में संजीव राय ,मधु राय , डॉक्टर सुदेश खन्ना एवं पूनम खन्ना इत्यादि सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रही। हृदय से आभार कार्यक्रम संयोजक अमृता पांडे जी एवं कुमुद शाह जी का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed