हिन्दू महासभा महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने बहुमत मिलने पर नरेंद्र मोदी और राजग को बधाई दी।
रोहित सेठ
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने 18 अप्रैल को जोधपुर में संपन्न राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में प्रस्ताव पारित कर भाजपा की बहुसंख्यक समाज के हित मे दो तिहाई से अधिक बहुमत से सरकार बनाने का आह्वान किया था। हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने देश भर में इसके लिए भरसक प्रयास किया किंतू विफल हो गए। यह एक गंभीर चिंता का विषय है और इस पर आत्ममंथन करते हुए 2029 चुनाव के लिए प्रयास जारी रहेगा।
अखिल भारत हिन्दू महासभा की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को लोकसभा में पूर्ण बहुमत मिलने पर अपने शुभकामना संदेश में व्यक्त किए।
हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिन्दू महासभा ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग को पूर्ण बहुमत प्राप्त होने और उनके लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री का दायित्व संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया.