संवाददाता आकर्ष मिश्र
लखीमपुर खीरी

शुक्रवार को लखीमपुर में पत्रकारों के जिलास्तरीय संगठन खीरी मीडिया क्लब का गठन शहर के कम्फर्ट इन मे हुआ। संगठन में मनोज शर्मा अध्यक्ष, प्रतीक श्रीवास्तव को महामंत्री व मयंक त्रिवेदी को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर शारिक खान, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक शुक्ला चुने गए। जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी सैयद फैजल खान, रमेश मिश्रा (खमरिया) को मिली। संयुक्त मंत्री के पद पर सर्वेश कटियार (मितौली) व
अब्दुल सलीम खान (बिजुआ) का चयन हुआ। संगठन मंत्री के पद पर रितेश भसीन मन्नी, मीडिया प्रभारी के पद पर आनन्द तिवारी, अजय मिश्रा व विधि प्रकोष्ठ संयोजक के पद पर एड सूरज सिंह चौहान को चुना गया। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी सदस्यों में अनिल वर्मा, गोपाल गिरी, देवेश पांडे, शिवम बाजपेयी, मो साजिद खान, शादाब रज़ा,
शिवम राठौर (मोहम्मदी), महबूब अली (मितौली) , राजन गुप्ता (संसारपुर), विवेक सिंह (कस्ता), प्रभाकर शर्मा,
पवन तिवारी, धर्मेंद्र राजपूत व अफ़ज़ल सिद्दीकी चुने गए। पूरी कार्यकारणी का सर्वसम्मति से चयन हुआ। वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत पांडे व देवकांत पांडे ने कार्यकारणी को शपथ दिलाई। संगठन के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि पत्रकारों का यह संगठन सकारात्मक कार्य करेगा और पत्रकारिता के मूल्यों को और उच्च स्तरीय मानदंडों पर ले जाने का कार्य करेगा।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *