रिपोर्ट:प्रदीप पांण्डेय
बदायूँ

बदायूँ ।भा ज पा के जन प्रतिनिधि ही पार्टी के सदस्यता अभियान की ऐसी की तैसी करने पर जुटे हैं।यह बात पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में सामने आई।तमाम जनप्रतिनिधि अभियान में रुचि ही नही दिखा रहे हैं।क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य साफ साफ कहा कि जन प्रतिनिधि इसकी सक्रीयता बरते और गम्भीरता दिखाते हुए काम करे।भा ज पा कार्यालय पर प्रथम चरण के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई।समीक्षा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा व जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने की क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भा ज पा ने अपने सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरुवात 1 अक्टूबर से की है।जो 15 अक्टूबर तक चलेगी 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पार्टी सक्रियता सदस्य बनाने का अभियान चलायेगी ।कहा कि समीक्षा बैठक में ब्लॉक प्रमुखों,नगर निकाय अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य,का सदस्यता रिकार्ड खास तौर पर खराब निकला ।

उन सभी को तत्काल सदस्यता अभियान में सक्रियता दिखाने का निर्देष दिये गये हैं।सदस्यता अभियान को हल्के में लेने बाले जन प्रतिनिधि औऱ पदाधिकारी गम्भीरता बरते पंचायत चुनाव में पार्टी से सिम्बल लेने के लिए सक्रियता सदस्य होना अति आवश्यक है।प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि दूसरे चरण में ग्रुप सदस्यता के माध्यम से समूह में लोगो को पार्टी से जोड़ना है ।इसके लिये चैराहो नुक्कड़ कालेज परिसर सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर कैम्प लगाये जायेंगे।साथ ही शिक्षक चिकित्सा खिलाड़ी अधिवक्ता गीतकार संगीतकार साहित्यकार चित्रकार इंजीनियर सहित विभन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों को भाजपा का सदस्य बनाना है उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर तक कम सदस्यता बाले सभी बूथों पर भी सदस्यता अभियान चला कर लोगो को भाजपा से जोड़ा जाएगा।केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल बर्मा व जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भी सदस्यता अभियान में सक्रियता दिखाने का आवाहन किया।इस मौके पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता विधयाक दातागंज राजीव कुमार सिंह बिल्सी विधायक हरीश शाक्य पूर्व एम एल सी जितेंद्र यादव पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव एम पी सिंह शारदा कान्त शर्मा अरुण प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed