जायसवाल क्लब ने मौनी अमावस्या पर तीर्थ यात्रियों को प्रसाद स्वरूप खिचड़ी वितरण किया:- प्रकाश जायसवाल।

रोहित सेठ

वाराणसी सनातन धर्म के महापर्व मौनी अमावस्या के अवसर पर जायसवाल क्लब संस्थापक/अध्यक्ष मनोज जायसवाल दूर दराज से गंगा स्नान करने आए तीर्थ यात्रियों में प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का वितरण किया।

जायसवाल क्लब प्रदेश प्रवक्ता व नेशनल इक्वल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश जायसवाल जी ने बतलाया कि हम सभी सनातनियों के लिए 144 वर्ष के बाद महाकुंभ पर्व का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। और ऐसे मौके पर हम सभी स्वजाति भाई जायसवाल क्लब के माध्यम से समाज के लिए सनातन धर्म के लिए जितना बन सकेगा उतना पुण्य का कार्य प्रतिदिन करेंगे। बड़े सौभाग्य की बात है कि हम सभी को अपने जीवन काल में इस महाकुंभ का सौभाग्य प्राप्त हुआ और समाज के एवं सनातन धर्म के सभी भाइयों बंधुओ से आग्रह निवेदन करना चाहेंगे कि इस महापर्व पर आप सभी अपने श्रद्धा के अनुसार जगह-जगह पर पुण्य-दान एवं तीर्थ यात्रियों का सहयोग कर पुण्य के भागीदार बने आज खिचड़ी वितरण में सहयोग करने वालों में जायसवाल कल के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल राष्ट्रीय सचिव कमलेश जायसवाल प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल महानगर अध्यक्ष अजय जायसवाल विकेश जायसवाल रमेश जायसवाल धीरज जायसवाल अरविंद जायसवाल धीरज जायसवाल अरविंद जायसवाल अशोक जायसवाल कृष्णा कुमार जायसवाल नीरज जायसवाल धर्मेंद्र जायसवाल जीत चंद जायसवाल जयसवाल क्लब के सभी पदाधिकारीगण के द्वारा वितरण गया।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image