लखीमपुर खीरी 25 मई। डीएम की पत्नी व जिला आकांक्षा समिति के अध्यक्ष श्रीमती अल्पना सिंह जिले की सुदूरवर्ती थारू जनजाति क्षेत्र चंदन चौकी पहुंची, जहां उनके प्रथम आगमन पर जनजाति बाहुल्य क्षेत्र परसिया गांव में पारंपरिक वेशभूषा में थारू जनजाति की युवतियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र के रहन-सहन देख उनकी संस्कृति जानी।भ्रमण के दौरान जिला आकांक्षा समिति के अध्यक्ष अल्पना सिंह ने समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित परंपरागत हस्तशिल्प उत्पादों को तैयार करते हुए देखा। उनके उत्पादों के विपणन हेतु जानकारी के साथ ही हस्तशिल्प निर्मित उत्पादों की सराहना की। परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने आकांक्षा अध्यक्ष को थारू जनजाति क्षेत्र की संस्कृति, रहन-सहन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।एकीकृत जनजाति विकास परियोजना चंदन चौकी में आकांक्षा अध्यक्ष अल्पना सिंह ने सिलाई प्रशिक्षण का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली थारू जनजाति की बालिकाओं से बातचीत करके उनका परिचय जाना। इस दौरान उन्होंने परियोजना में संचालित योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त की। इसके बाद अध्यक्ष अल्पना ने जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का बौद्धिक स्तर एवं व्यवस्था की भी जानकारी ली। विद्यालय में प्रथम आगमन पर छात्र-छात्राओं ने अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया तथा समूह की महिलाओं को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर करने हेतु अन्य योजनाओं पर भी वार्ता की। यथासंभव सहायता एवं प्रोत्साहित किए जाने हेतु आश्वस्त भी किया। इस दौरान परियोजना अधिकारी यूके सिंह, प्रभारी निरीक्षक चंदन चौकी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *