मुगलसराय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य व पूर्व शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पूरा देश और देश की सेना नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है। बनारस से सुभान अली की रिपोर्टमोहन यादव सरकार का मंत्री विजय शाह सेना की बहादुर कर्नल को आतंकवादियों की बहन करार देते हैं, उपमुख्यमंत्री सेना को मोदी के चरणों में नतमस्तक बताते हैं, और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से मीडिया सवाल करे तो झल्ला कर ऊलजलूल जवाब देते हैं। दोनों ही मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय बीजेपी उन्हें संरक्षण दे रही है, इससे यह प्रतीत होता है कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने सेना के अपमान का प्रायोजित कार्यक्रम चला रखा है। हम कांग्रेसजन सेना के स्वाभिमान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेगें।विजय शाह के बाद अब उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भारतीय सेना का अपमान किया है। भाजपा अपने नेताओं को आगे कर लगातार भारतीय सेना के शौर्य का अपमान कर रही है। भाजपा को अपने इन बदजुबान नेताओं को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। सत्ता के नशे में चूर भाजपा देश की सेना को भी अपमानित करने में पीछे नहीं है। यह निंदनीय है और देश के जवानों के प्रति अपमानजनक है। हमें अपने देश की सेना का सम्मान करना चाहिए और उनके बलिदान को याद रखना चाहिए।कहा कि भाजपा के नेताओं की ओर से लगातार हमारी सेना का अपमान अत्यंत शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। पहले मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने महिला सैनिकों पर अभद्र टिप्पणी की और अब उनके उपमुख्यमंत्री ने सेना का घोर अपमान किया है। पूरे देश की जनता सेना के शौर्य पर गौरवान्वित है लेकिन भाजपा के लोग सेना को अपमानित कर रहे हैं और भाजपा अपने इन नेताओं पर कार्रवाई करने की जगह उन्हें बचाने में पूरा जोर लगा रही है। भाजपा ऐसा करके हमारी सेना और देशवासियों को क्या संदेश देना चाहती है?

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image