बदायूं : गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में चलाये जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण पुनर्चक्रण एवं प्रतिबंध थीम रेस के अनुसार दिनाँक 29 जून से 3 जुलाई 2022 तक प्राचार्य प्रोफेसर वंदना शर्मा के संरक्षण एवं निर्देशन में कार्यक्रम संयोजिका असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा वृहद जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके प्रथम दिवस प्राचार्या प्रोफेसर वंदना शर्मा ने छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर महाविद्यालय परिसर एवं आस पास बिखरी प्लास्टिक थैलियों का एकत्रीकरण किया। द्वितीय दिवस प्लास्टिक के रोकथाम हेतु महाविद्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। तृतीय दिवस प्लास्टिक की रोकथाम हेतु शपथ साथ ही छात्राओं द्वारा अपने गांवो एवं मुहल्ले में लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया।

साथ ही पेपर बैग बनाकर दुकानदारों व राहगीरों को वितरित किये गए व पॉलिथीन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु जागरूक किया। प्रोफेसर वंदना शर्मा ने बताया कि प्लास्टिक बैगों से फैलने वाले कचरे से लगातार भूमि और जल प्रदूषित होते रहते है। इसलिए वर्तमान पर्यावरण संरक्षण के लिए पेपर बैग का उपयोग अधिक उपयुक्त है। चतुर्थ दिवस छात्राओं ने महासंकल्प ले “प्लास्टिक है जहर, मानव जीवन के लिए कहर” थीम पर वृहद जनजागरूकता अभियान चलाकर जन जन को समझाया कि प्लास्टिक हटाये जीवन बचाये, धरती को स्वच्छ बनाये क्योंकि यदि मानवता को बचाना है तो प्लास्टिक को हमेसा के लिए मिटाना है। कार्यक्रम संयोजिका असिस्टेंट प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती ने बताया कि प्लास्टिक है धीमा जहर, प्रतिदिन पृथ्वी को मार रहा है। लोग प्लास्टिक उपयोग में जितना आसान एवं सस्ता होता है, उससे ज्यादा यह हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। क्योंकि यदि पर्यावरण ही नहीं होगा तो हमारा जीवन भी खत्म हो जायेगा, इसलिए वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें आप सभी की सहभागिता जरूरी है। इस अवसर पर डॉ गार्गी बुलबुल, डॉ श्रद्धा यादव, डॉ शिखा पाण्डे, डॉ शुभी भाषीन, डॉ इति अधिकारी, डॉ अनीता सिंह सहित समस्त महाविद्यालय परिवार एवं सभी छात्राओं कु राजकुमारी, पूनम यादव, रितिका, मेघा पटेल आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट : आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *