यमुना नदी में निरंतर पानी बढ़ने से यमुना तट हुआ जल मग्न

समिति के सदस्यों ने यमुना मैया की पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण के उपरांत अर्ध समापन किया

एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा स्वच्छता अभियान व यमुना तट के सौंदर्यीकरण हेतु यमुना तट पर स्थित अंत्येष्टि स्थलों पर विगत 8 वर्षों से अनवरत सफाई अभियान चलाया जा रहा हैं, यमुना नदी में निरंतर बढ़ रहे पानी के कारण अंत्येष्टि स्थलों के साथ संपूर्ण यमुना तट जलमग्न हो गया, समिति के सदस्यों द्वारा आज दिनांक 23 जुलाई 2022 दिन शनिवार को प्रातः 7 बजे यमुना तट पहुंचकर यमुना मैया की पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण के उपरांत 142 वें चरण में श्मशान घाट सफाई अभियान का अर्ध समापन कर दिया गया, समिति के संस्थापक ने बताया कि यमुना नदी की बाढ़ के उपरांत स्थिति सामान्य होने के उपरांत जल संरक्षण के अंतर्गत करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र यमुना मैया के चरणों में अंत्येष्टि स्थलों पर जनहित में सफाई अभियान अनवरत जारी रहेगा। यमुना तट पर स्थित राम झरोखा में समिति द्वारा आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि समिति के सदस्यों द्वारा विगत 8 फरवरी 2015 प्रथम चरण से 17 जुलाई 2022 अब तक यमुना नदी जल संरक्षण के अंतर्गत श्मशान घाटों की सफाई के 142 चरणों में सफाई यंत्रों के सहयोग से लगभग 48 टन कूड़ा-कचरा व अपशिष्ट आग द्वारा नष्ट कर यमुना नदी में जाने से रोका गया। आयोजन में प्रमुख रूप से सभासद छैया त्रिपाठी, रानू पोरवाल, आनन्द गुप्ता डाबर, अन्नू यादव, आदित्य पोरवाल, नितिन वर्मा, अर्पित गुप्ता, सतीश पोरवाल, रज्जन बाल्मीक आदि यमुना मैया के सेवादार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *