सहसवान : भाजपा नगर अध्यक्ष नगर मंडल सहसवान की एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ० हिमांशु जी के आवास पर “हर घर तिरंगा” अभियान को सफलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु आयोजित हुई। मुख्य अतिथि नगर संयोजक डॉ० सचिन शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष सौरभ माहेश्वरी ने अध्यक्षता की। नगर संयोजक ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में भाजपा “हर घर तिरंगा” अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत प्रत्येक घर पर तिरंगा लगाने के लिए कार्यकर्ताओं को नगर मंडल शक्ति केंद्र, बूथ स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा 15 अगस्त को विश्व में नया कीर्तिमान बनाएगी।

मंडल अध्यक्ष सौरभ माहेश्वरी ने कहा कि 9 और 10 अगस्त को कार्यकर्ताओं द्वारा नगरीय क्षेत्र में जगह-जगह विशाल प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 11 अगस्त को पार्टी कार्यकर्ता महापुरुषों की मूर्तियों पर साफ-सफाई एवं माल्यार्पण करेंगे। 13, 14 और 15 अगस्त को प्रत्येक घर तिरंगा लहराया जाए यह सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। इस मौके पर डॉ० अनुपम सक्सैना उपाध्यक्ष, आदर्श सक्सेना, डॉ० प्रवीण माहेश्वरी, राजीव वर्मा, नितिन शर्मा, सौरभ वाल्मीकि, रुवेद, अर्जुन पाटकर, देवेंद्र प्रजापति, राजेंद्र कश्यप, देवेंद्र शर्मा, गोपाल चांडक, ओमपाल, गीतम सिंह एवं डालचंद मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *