बदायूं : उत्तर प्रदेश बधिर फेडरेशन लखनऊ द्वारा सम्बद्ध बधिर कल्याण सशक्तिकरण संस्था द्वारा गांधी ग्राउंड बदायूं में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक राष्ट्रीय कवि पं अमन मयंक शर्मा एवं बधिर कल्याण सशक्तिकरण संस्था के महासचिव अमित शर्मा ने उपस्थित मूक बधिर लोगों के साथ गांधी ग्राउंड में ध्वजरोहन कर एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। इस अवसर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अथिति बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक राष्ट्रीय कवि पं अमन मयंक शर्मा ने कहा कि मूक बधिर लोगों में भी अपने देश के लिए अथाह प्रेम है ।

उन्होंने कहा कि मूक बधिर लोगों को समाज द्वारा पूर्ण रूप से स्वीकार कर मूक बधिर लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने का कार्य समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि मूक बधिर लोगों में कोई न कोई विशेष हुनर होता है उनके हुनर को समाज कल्याण में लगाने के लिए उन्हें सामाजिक सहानभूति एवं सामाजिक समर्थन की आवश्यकता है।इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक संस्था के महासचिव अमित शर्मा ने ट्रांसलेटर की सहायता से कहा कि बधिर कल्याण सशक्तिकरण संस्थान द्वारा समाज के मूक बधिर लोगों के उत्थान के कार्य किया जा रहा है।उनका प्रयास है कि मूक बधिर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाए।

इस अवसर पर माधव यादव,आकाश कुमार कश्यप,अक्षत माहेश्वरी,शहजाद, अर्पित गुप्ता,अभिषेक कुमार,अप्पू, शरीफ,आशी पाठक आदि दर्जनों मूक बधिर व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इंटरप्रेटर दीक्षा सिंह पटेल ने किया।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *