पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 02.01.2022 की रात्रि गस्त व चेकिंग के दौरान थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा ग्राम सुन्दरवल से अभियुक्त रामकुमार पुत्र कन्हईलाल आरख निवासी ग्राम मझगई थाना पलिया जनपद खीरी को 01 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना फूलबेहड़ पर मु0अ0सं0 11/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
रामकुमार पुत्र कन्हईलाल आरख निवासी ग्राम मझगई थाना पलिया जनपद खीरी

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 संजीव कुमार, प्रभारी चौकी सुन्दरवल, थाना फूलबेहड़
2.का0 धीरज कुमार, चौकी सुन्दरवल, थाना फूलबेहड़
3.का0 विनीत कुमार, चौकी सुन्दरवल, थाना फूलबेहड़

बरामदगी-
01 किलो 50 ग्राम अवैध गांजा

पंजीकृत अभियोग:-
मु0अ0सं0 11/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed