सहसवान नगर सटा हुआ पवित्र तीर्थ स्थल सरसोता सरोवर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव भक्तों का हर वर्ष मेला लगता है। जहां दूर-दूर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु जल लेकर आते हैं और सरोवर में स्नान कर भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। इसी तरह आज भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने सरसोता सरोवर में स्नान कर पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। तहसीलदार सहसवान शिवकुमार शर्मा ने मेले के मद्देनजर अस्थाई रूप से सरोवर में जनरेटर मंगवा कर बिजली की व्यवस्था कर सरोवर में पानी भरवाया।

बिजली की व्यवस्था सुचारू रूप से ठीक नहीं हो सकी है।सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। होली से पहले एकादशी का मेला सरसोता सरोवर पर लगेगा जिसके लिए मेला स्थल की जगह पर मधुमक्खी पालन करने वाले ठेकेदार को तहसीलदार सहसवान ने तत्काल उसे हटाने के निर्देश दिए हैं। कल तक कुछ अवयस्थाएं फैली हुई थी। जिसका संज्ञान लेकर तहसीलदार सहसवान व सरसोता मैनेजर शिवकुमार शर्मा द्वारा सरोवर में पानी, बिजली व सुरक्षा व्यवस्था अस्थाई रूप से करा दी गई है। मेले के दृष्टिगत अभी अस्थाई रूप से पानी की व्यवस्था कर दी गई है लेकिन तहसीलदार ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सरसोता सरोवर का समरसेविल ठीक करा दिया जाएगा। इस मौके पर मेला कमेटी के विनोद कुमार, स्वराज सिंह, मुकेश कुमार, प्रदीप शर्मा, अशोक यादव आदि लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट: आलोक मालपाणी बदायूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *