सार

नगर पालिका में कचरा गाड़ी वाहन चालक के साथ सहयोग में केवल सफाई कर्मचारियों वर्ग के व्यक्ति को रखने का आश्वासन दिया।

विस्तार

नीमच में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा जी से कल एक बजे नगरपालिका कार्यालय पर मिला और नगर पालिका में कचरा गाड़ी वाहन चालक के सहयोग में कर्मचारी भर्ती को लेकर जानकारी दी और सफाई मजदूर संघ ने उक्त भर्ती में केवल सफाई कर्मचारियों के बेरोजगारों को रखने पर मांग रखी गई जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने अपनी कार्य शैली का परिचय देते हुए सभापति धर्मेश पुरोहित एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल जी के उपस्थिति में सफाई मजदूर संघ की मांग पर सहमति जताते हुए वाहन चालक के सहयोग में वाल्मीकि समाज के व्यक्ति को रखने का पूरा आश्वासन दिया और सफाई मजदूर संघ की मांग पर नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी को नगर पालिका में स्वास्थ्य विभाग में सफाई कर्मचारियों के खाली रिक्त पदों पर तत्काल नये लोगों रखने की आदेश दिए गए साथ ही नगर पालिका से वही वर्षों से हुवे सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर उनके परिवार के लोगों को मानवीयता के आधार पर अस्थाई कर्मचारियों को रखने का निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिए उसके साथ ही कोरॉना के समय से कार्यरत अस्थाई सफाई कर्मचारियों को दीपावली अग्रिम त्योहार राशि नहीं मिलने की बात सफाई मजदूर संघ ने रखी उस पर अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल अस्थाई सफाई कर्मचारियों को दीपावली अग्रिम त्योहार राशि देने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिए और नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सफाई मजदूर संघ को आश्वासन दिया है कि सफाई कर्मचारियों के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान किया जायेगा सफाई मजदूर के द्वारा शासन प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन एवं घेराव जैसा गांधी वादी तरीके से आंदोलन करने का जो निर्णय लिया था आज नगर पालिका अध्यक्ष के आश्वासन के बाद स्थगित किया गया है सफाई मजदूर संघ ने नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा का आभार व्यक्त किया।


उक्त सफाई मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश सचिव गौतम लोठ जिलाध्यक्ष श्याम लाल घेंघट जिला कार्यवाहक अध्यक्ष प्रीतम पथरोड़ पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पथरोड संदीप चौहान पवन पथरोड नटवर सरपटे शहर अध्यक्ष जितेंद्र घेंघट शहर उपाध्यक्ष रामकरण पंवार आदि उपस्थित थे उक्त जानकारी शहर अध्यक्ष जितेंद्र घेंघट ने दी।

रिपोर्ट:राहुल राव(ब्यूरो मध्यप्रदेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *