नीमच । शहर के अंबेडकर मार्ग पर अवैध रूप से बना बेसमेंट निर्माण के मामले में पूर्व पार्षद मोनू लोक्स
कार्यवाही की मांग को लेकर धरने पर बैठ सकते है। प्रकाशित खबर के बाद अवैध निर्माण कार्य से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया था। मामले को लेकर अपनी आवाज बुलंद करने वाले कॉंग्रेस के पूर्व पार्षद मोनू लोक्स ने अब कार्यवाही नही होने की दिशा में धरने पर बैठने तक कि चेतावनी दे दी है।

पूर्व पार्षद का कहना है कि गलत कार्य के विरुद्ध आवाज उठाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नगर पालिकाकी हालत किसी से छुपी हुई नही है। जिन कार्यो से नगर पालिका को आमद होनी है वह अगर अवैध रूप से हो जायेगे तो कैसे शहर का विकास होगा? नगर पालिका पर करोड़ो की देन दारिया चल रही है अगर निर्माण कार्य नियमानुसार हो तो नगर परिषद में लाखों करोड़ो रुपये की आमद हो सकती है एवं कर्मचारियों को समय पर भुगतान मिल सकता है।
अवैध निर्माण पर कार्यवाही कर बेसमेंट में मिट्टी नही भरी तो धरना देंगे—
अंबेडकर मार्ग पर अवैध बेसमेंट निर्माण कार्य के मामले में लिखित में शिकायत देकर कार्यवाही की मांग करने वाले कांग्रेस के पूर्व पार्षद मोनू लोक्स ने बताया कि अगर मेरी शिकायत पर अवैध निर्माणकर्ताओ को नोटिस देकर कार्यवाही नही की तो वह धरने पर बैठकर विरोध जताएंगे। उन्होंने कहा कि विरोध कांग्रेस बोर्ड का नही है, लेकिन अवैध निर्माणकर्ताओ के विरूद्ध शिकायत के बावजूद कार्यवाही नही होने से मन दुखी है।
पूर्व पार्षद ने बताया कि उन्हें विश्वास है। उनकी शिकायत पर अवैध रूप से खोदे गए बेसमेंट में मिट्टी भरने के साथ निर्माण कार्य को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी । अगर अनदेखी की गई तो वह धरना देकर अपना विरोध दर्ज करवाएंगे।

रिपोर्ट:राहुल राव (ब्यूरो मध्यप्रदेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *