मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देश पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्नेहलता विजय शर्मा ने महिला पदाधिकारियों के साथ महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का इस्तीफा लेकर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमति स्नेहलता विजय शर्मा ने बताया कि जब से मध्यप्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार हैं आए दिन बालिकाएं हैवानियत का शिकार हो रही हैं, और असामाजिक तत्वों को पुलिस एवं प्रशासन का कोई डर नहीं है।

अभी कुछ दिनों में ही मध्यप्रदेश में बलात्कार की घटनाएं बहुत हो रहीं हैं। मध्य प्रदेश महिला उत्पीड़न में देश में प्रथम स्थान पर है अगर गृहमंत्री और मुख्यमंत्री अपने प्रदेश की महिलाएं एवं बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकते तो फिर खोखले वादे क्यों किए जा रहे हैं हमने महामहिम राष्ट्रपति महोदया से मांग किया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का इस्तीफा लेकर सरकार को बर्खास्त किया जाये ज्ञापन में उल्लेख है कि जब से मध्यप्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार हैं आए दिन बालिकाएं हैवानियत का शिकार हो रही हैं, और असामाजिक तत्वों को पुलिस एवं प्रशासन का कोई डर नहीं है। अभी कुछ दिनों में ही मध्यप्रदेश में बलात्कार की घटनाएं बहुत हो रहीं हैं। मध्य प्रदेश महिला उत्पीड़न में देश में प्रथम स्थान पर है अगर गृहमंत्री और मुख्यमंत्री अपने प्रदेश की महिलाएं एवं बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकते तो फिर खोखले वादे क्यों किए जा रहे हैं महामहिम जी आप भी नारी का स्वरूप है और नारी की अस्मिता की रक्षा करना आपका सबसे बड़ा दायित्व है नारी की अस्मिता का चीरहरण करनेवालों को फांसी पर लटकाया जायें एवं जो सरकार महिलाओं के अस्मिता सुरक्षा नहीं कर सकता ऐसी सरकार को बने रहने का कोई हक नहीं है
अत: महामहिम जी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री का इस्तीफा लेकर सरकार को बर्खास्त करने की महिला कांग्रेस मांग करती है| इस अवसर पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी उपस्थित रहीं|स्नेहलता विजय शर्मा, इष्टा भाचावत प्रभारी, शाहिदा अली नीमच ब्लाक अध्यक्ष, मोना शर्मा ब्लाक अध्यक्ष मनासा, रेखा मेनारिया ब्लाक अध्यक्ष जावद, सोनम शर्मा उपाध्यक्ष, चंद्र कलां धनगर ,देव कन्या गुर्जर ,प्रीति सेन,अंजली शर्मा, महेश विरवाल, राकेश अहिर, हरगोविंद दिवान आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश के नीमच में कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर नीमच महिला कांग्रेस स्नेह लता शर्मा जिला अध्यक्ष ने सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *