इंदिरा मनोरंजन वन पार्क लखीमपुर खीरी:-

  1. जिला लखीमपुर खीरी का इंदिरा मनोरंजन वन पार्क कब और किसके द्वारा गठित किया गया तथा पार्क के पास कुल कितने एकड़ भूमि उपलब्ध है और इस भूमि का मालिकाना हक किसके पास है व इसकी गाटा संख्या क्या है?
  2. इंदिरा मनोरंजन वन पार्क के लिए शासन की ओर से कुल कितनी राशि उपलब्ध कराई गई थी और उसके रखरखाव व मरम्मत के लिए कुल कितनी राशि कहाँ कहाँ उपयोग की गई है व कितनी राशि शेष बची है?
  3. इंदिरा मनोरंजन वन पार्क में शासन की ओर से कुल कितने भवनों का निर्माण कराया गया था और उन भवनों के निर्माण कराने में कुल कितना खर्च आया?
  4. इंदिरा मनोरंजन वन पार्क में कांडवा नदी के ऊपर एक पुल का निर्माण कराया गया था यह पुल निर्माण कराने में कुल कितना खर्च आया और इस पुल की वर्तमान स्थिति क्या है तथा क्या इस पुल के अतिरिक्त पार्क में आवा-गमन के लिए कोई और शेष रास्ता है?
  5. इंदिरा मनोरंजन वन पार्क को शासन की ओर से कुल कितने कर्मचारी उपलब्ध कराए गए थे उन कर्मचारियों के कार्य करने का समय क्या है और वर्तमान समय में कुल कितने कर्मचारी उपलब्ध हैं और उनको कितना वेतन दिया जाता है?
  6. इंदिरा मनोरंजन वन पार्क में वर्तमान समय में क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं, पार्क में अतिथि गृह की क्या स्थिति है क्या वह खोला जा रहा है अगर खोला जा रहा है तो उसके खोलने व बंद करने का समय क्या है, पार्क में नल/ट्यूबवेल, बिजली, स्विमिंगपूल, झूले, बाउंड्री, पैडल-बोट, संग्राहलय, किसान चेतना केंद्र, प्रसाधन, शयन-कक्ष, फुलवारी, ट्रैकिंग-पार्क आदि उपलब्ध थे जिनकी वर्तमान में क्या स्थिति है?
  7. वर्तमान समय में इंदिरा मनोरंजन पार्क के रख-रखाव की ज़िम्मेदारी किसके पास है, क्या पार्क की कोई कमेटी शासन द्वारा लिखित रूप से बनाई गई थी, क्या पार्क में प्रवेश के लिए कोई विशेष पहचान पत्र लेने की व्यवस्था की गई थी, कुल कितने रुपए की प्रवेश टिकट रखी गई थी, यह प्रवेश टिकट कब और किसके द्वारा लागू की गई थी, दर्शकों के द्वारा वर्तमान समय तक कुल कितना देय शुल्क प्राप्त किया गया है, तथा पार्क में बनी कैंटीन किसके अधीन आती है क्या वर्तमान समय में यह कैंटीन सुचारु रुप से चल रही है?
  8. जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती गुलाब देवी के द्वारा सन 2017 में एक पंचवटी योजना की नीव का शुभारंभ किया गया था पार्क में पाँच पेड़ों का रोपण किया गया था इसके अतिरिक्त अन्य अधिकारियों ने भी वृक्षों का रोपण किया था इस योजना के अंतर्गत शासन की ओर से कुल कितने वृक्ष व कितनी राशि दी गई थी गुलाब देवी द्वारा पंचवटी में लगाए गए पेड़ों की वर्तमान में क्या स्थिति है तथा वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर स्मृति वन में जिला आकांक्षा समिति के द्वारा लगभग 100 पेड़ लगाए गए थे वर्तमान में इसकी क्या स्थिति है?

इंदिरा मनोरंजन वन की घटनाएं:-

  1. इंदिरा मनोरंजन वन पार्क में अभी तक कुल कितनी क्रिमिनल घटनाएं घटित हुई हैं जो कि पार्क के निकट स्थित महेवा गंज पुलिस चौकी में कितनी एफ़.आई.आर. लिखित रूप से दर्ज कराई गई थीं और उन घटनाओं पर अभी तक शासन की ओर से क्या कार्यवाही की गई है?
  2. इंदिरा मनोरंजन वन पार्क में कुल कितने प्रेमी-जोड़ों के साथ बदसलूकी, चोरी-चकारी की गई और कुल कितने मामलों पर शासन के द्वारा कार्यवाही की गई है?
  3. इंदिरा मनोरंजन वन पार्क के निकट 2009-10 में घटित घटना गन्ना किसान की मृत्यु का इंदिरा पार्क से क्या संबंध है?
  4. इंदिरा मनोरंजन वन पार्क के कौन-कौन से कर्मचारीयों के साथ कुल कितनी बार स्थानीय लोगों के द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया व स्थानीय लोगों के द्वारा पिछले कितने वर्षों से इस पार्क में शराबियों, जुआरियों, नशाखोरों, तथा दबंगों का जमावड़ा व क़ब्ज़ा किया जा रहा है, शासन की ओर से इस घटना पर अभी तक क्या कार्यवाही की गई?
  5. तेरारपुर पश्चिम के रहने वाले शिवपूजन पुत्र छोटेलाल पर इंदिरा मनोरंजन पार्क के मगरमच्छ ने हमला किया था इस घटना को लेकर पार्क की कमेटी द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किये गए इस संबंध में शिवपूजन को क्या सहायता दी गई और उस मगरमच्छ का क्या किया गया?

इंदिरा मनोरंजन वन की और वन विभाग:-

  1. वर्तमान समय में इंदिरा मनोरंजन पार्क में कुल कितने पेड़ों की संख्या उपलब्ध है और इनमें से कुल कितने चंदन, साखू, शीशम व चीड़ के पेड़ लिखित रूप में उपलब्ध हैं?
  2. इंदिरा मनोरंजन वन पार्क का दुधवा नेशनल पार्क के संस्थापक अर्जुन सिंह लीबी से क्या संबंध है?
  3. इंदिरा मनोरंजन वन पार्क में दुधवा से कुल कितने जानवरों को अभी तक उपचार के लिए लाया गया और शासन के द्वारा कुल कितने जानवरों का इलाज कराया गया और वह जानवर इस पार्क में कुल कितने दिन तक रखे गए थे तथा वर्तमान समय में इस पार्क में कुल कितने जानवर शेष जीवित बचे हैं व उनके उपचार (डाक्टर,औषधियाँ) की क्या व्यवस्था है?
  4. खीरी वन प्रभाग शारदा रेंज के रेंजर ने पाक की मरम्मत के लिए कितनी राशि उपलब्ध कराई है?
  5. वन विभाग लखीमपुर खीरी की ओर से पार्क को लेकर अभी तक क्या-क्या एस्टीमेट तैयार किया गया है और शासन से वन विभाग की ओर से कुल कितनी राशि की मांग की गई है?
  6. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से वन विभाग लखीमपुर खीरी को कितनी राशि के बजट का स्टीमेट दिया गया है और वर्तमान समय में पार्क के नाम पर कुल कितनी राशि शेष बची है?

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *