लखनऊ: दिनांक: 08 नवम्बर, 2023

प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जनपद कुशीनगर एवं जालौन स्थान-उरई में सड़क निर्माण से सम्बंधित विभिन्न कार्यों हेतु 620.05 लाख रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि सम्बंधित जनपदों के जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दी गयी है।
नियोजन विभाग ने इस सम्बंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार जनपद कुशीनगर के विकासखण्ड-नेबुआ नौरंगिया के ग्राम सभा मडार बिन्दवलिया में पिच निर्माण कार्य हेतु 146.42 लाख रूपये तथा जनपद जालौन स्थान-उरई के विकास खण्ड उरई-राठ में सम्पर्क मार्ग के नव निर्माण कार्य हेतु 478.08 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed