झारखंड में अध्यक्ष नामित होने पर वेद वेदांग संकाय एवं साहित्य संस्कृति संकाय के द्वारा पुष्पमाला से स्वागत और अभिनंदन किया।

रोहित सेठ

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय,वाराणसी के न्याय- वैशेषिक विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो रामपूजन पाण्डेय केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय,नई दिल्ली के द्वारा लक्ष्मी देवी श्रॉफ आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, हरिशरणम कुटीर, देवघर, झारखंड के प्रबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किये जाने पर विश्वविद्यालय के वेद वेदांग संकाय एवं साहित्य संस्कृति संकाय के द्वारा स्वागत और अभिनंदन किया गया।
वेद वेदांग संकाय के अध्यक्ष प्रो अमित कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रो पाण्डेय जी को माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए गौरव की अनुभूति हो रहा है, उनके अनुभव से झारखंड की उस संस्था को अनेकों लाभ प्राप्त होंगे।
साहित्य संस्कृति के संकाय प्रमुख प्रो विजय कुमार पाण्डेय ने प्रो रामपूजन पाण्डेय के नामित होने से संस्कृत के क्षेत्र में प्रो.पांडे का विशाल ज्ञान और अनुभव निस्संदेह उक्त संस्थान को एक उज्जवल भविष्य की ओर ले जाएगा। हम उन्हें इस योग्य नियुक्ति के लिए बधाई देते हैं और उनके दूरदर्शी नेतृत्व की प्रतीक्षा करते हैं।’
ज्ञातव्य हो कि प्रो पाण्डेय की अध्यक्ष/चेयरमैन पद 03(तीन)वर्ष का कार्यकाल होगा।यह दायित्व मानद है जो कि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति से सीधे जुड़े रहेंगे।
बधाई देने वालों में प्रो अमित कुमार शुक्ल, प्रो विजय कुमार पाण्डेय, प्रो महेन्द्र पाण्डेय,प्रो विद्याचंद्रा ,डॉ मधुसूदन मिश्र आदि रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image