रिर्पोट – सूरज गुप्ता

जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा तहसील डुमरियागंज के मैरूण्ड गांव बेतनार के ग्राम प्रधान से वार्ता कर राहत सामग्री के वितरण एवं समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने तहसीलदार डुमरियागंज संतराज से दिनांक 16 जुलाई 2024 को राहत सामग्री वितरण के बारे में जानकारी चाही गयी पूर्ण जानकारी न होने पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बाढ़/आपदा कन्ट्रोल रूम के संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों का नाम मोबाइल नंबर सहित बैनर लगाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कन्ट्रोल रूम में ड्यूटी में लगाये गये कर्मचारियों से बाढ़ प्रभावित ग्रामों के प्रधानो से समस्याओं की जानकारी के संबध में पूछताछ की गयी। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी डुमरियागंज को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित मैरूण्ड गांवों में लेखपाल के माध्यम से गर्भवती, बीमार, बजुर्ग महिला/पुरूष को चिन्हित करा लें, जो महिलायें गर्भवती है और उसकी डिलवरी शीध्र होने वाली है तो उसे चिन्हित कर सुरक्षित प्रसव हेतु निकट सीएचसी/पीएचसी पर समय से पूर्व पहुॅचाये। कन्ट्रोल रूम का टेलीफोन नम्बर 24 घन्टे क्रियाशील रहे। जनपदवासी किसी भी समय बाढ़/आपदा से संबधित कोई भी समस्या होने पर कन्ट्रोल रूम से सम्पर्क कर सकते है जिससे समस्या का समाधान कराया जा सके।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी डुमरियागंज, तहसीलदार डुमरियागंज संतराज व अन्य सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *