यादव बंधुओं द्वारा परंपरा अनुसार बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया गया॥

रोहित सेठ

सभी ने पूरे हर्षोल्लास के हर हर महादेव का उद्घोष करते हुए बाबा का जलाभिषेक किया॥

45 यादव बंधुओं को गर्भगृह में तथा औरों ने झांकी दर्शन कर दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया॥

सावन माह के प्रथम सोमवार के चलते भारी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच थोड़ा समय लगने से कुछ बीस-तीस यादव बंधु झांकी दर्शन कर निकल गये बाकि सभी यादव बंधुओं ने व्यवस्था बनाने में पूरा सहयोग किया॥

वाराणसी। सावन मास के प्रथम सोमवार को सैंकड़ों यादव बंधुओं द्वारा परंपरा अनुसार बाबा विश्वनाथ के दरबार में हर्षोल्लास के साथ जलाभिषेक किया गया।
सभी श्रद्धालुओं को पारंपरिक लाइन के अतिरिक्त भी उनको अलग से लाइन बनाकर ढूँढीराज जी गेट से अंदर लायी गया। सुचारू व्यवस्था में अधिकतर लोगों ने झांकी दर्शन कर दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया और कुछ यादव बंधुओं में से उनके सामूहिक इक्कीस लोगों के निर्णय के सापेक्ष लगभग 45 लोगों को गर्भगृह में सकुशल हर्षोल्लाह से जलाभिषेक पूर्ण कराया गया। सभी ने हर हर महादेव के उद्घोष से ख़ुशी प्रकट की।

उपरोक्त के अलावा सावन का सोमवार होने वाली श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या की वजह से गर्भगृह में प्रवेश करने के लिए कुछ यादव बंधु लाइन रोक कर पहले गर्भगृह में जलाभिषेक करना चाहते थे और इसके लिए लाइन रोकने में लगने वाले समय से नाराज़ हो कर झांकी दर्शन करके ही निकल गये। वहाँ सुरक्षा कर्मियों के अनुरोध के अनुसार अगर वे कुछ समय इंतज़ार कर लेते तो उनके दर्शन कराए जा सकते थे। इन बीस तीस लोगों के अलावा अतिरिक्त सभी व्यवस्था संतुष्टिजनक रही और इसमें सभी यादव बंधुओं ने सुंदर व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed