कारगिल युद्ध में भारत के वीर सपूतों ने नापाक मंसूबे वाली पाकिस्तानी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया था-रविन्द्र जायसवाल॥

रोहित सेठ

आज गर्व का दिन, भारत के वीरों को नमन का दिन- मंत्री, रविंद्र जायसवाल॥

    वाराणसी। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जानकी वाटिका, अकथा में आयोजित "वीर सैनिकों को नमन एवं शहीदों को श्रद्धांजलि" कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने कारगिल विजय दिवस, देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। क्योंकि 26 जुलाई, 1999 को आज ही के दिन भारत-पाक कारगिल युद्ध में मां भारती के वीर सपूतों ने अदम्य साहस, शौर्य, वीरता एवं पराक्रम का प्रदर्शन कर हमारे पराक्रमी जवानों ने कारगिल युद्ध में दुश्मनों के नापाक मंसूबों को धूल में मिलाकर मातृभूमि की आन, बान, शान को बरकरार रखते हुए दुश्मनों को खदेड़ कर पराजित कर शानदार जीत दिलाई थी। कारगिल में भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच लगभग 60 दिनों तक युद्ध चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है। 
      मंत्री रविंद्र जायसवाल ने इस 25वीं कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल योद्धा अजय सिंह, कैप्टन विपिन पांडे, सूबेदार मेजर जी आर वर्मा के देश के लिए किए गए सेवा एवं पराक्रम को नमन कर सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजित सिंह, राजेन्द्र मौर्य, अरविन्द जायसवाल एवं गणमान्य नागरिक जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *