श्रीराम कथा – पंचम दिवस ॥

रोहित सेठ

सीताराम विवाह उत्सव पर राममय हुआ शुभम लॉन॥

प्रभु श्रीराम शील के सागर – बालव्यास॥
वाराणसी, 26 जुलाई। श्रीकाशी सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में चल रही दस दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को कथा श्रवण कराते हुए प्रख्यात कथा मर्मज्ञ पं. श्रीकांत शर्मा बालव्यास ने कहा कि जीवन में सदैव जीतना ही सफलता की निशानी नही है। हारना असफलता नही बल्कि फिर से और परिश्रम करने का अवसर है। प्रभु श्रीराम युद्ध कौशल में अक्सर ही भरत से हार जाया करते थे। आज हमें भी बच्चों में अपनों से हारने का गुण सिखलाना चाहिए। वर्तमान में जरा सी असफलता से युवा इतने व्यथित हो जा रहे है कि आत्महत्या जैसा गलत कदम उठा ले रहे है। गोलोकवासी परमेश्वर लाल धानुका की पावन स्मृति में आयोजित राम कथा में बालव्यास ने कहा कि प्रभु श्रीराम शील के सागर है, जबकि रावण अहंकार से भरा हुआ था, वह अपने जीवन मे कभी पराजित नही हुआ था, उसका यही दंभ उसके सर्वस्व विनाश का कारण बना। उन्होंने कहा कि प्रभु में 3 गुण विद्यमान है, पहला सौंदर्य, दूसरा शील और तीसरा प्रेम।

श्री सीताराम विवाह पर उत्सव के रंग में रंगे भक्त- कथा प्रसंग में श्रीसीताराम विवाह का प्रसंग आते ही सम्पूर्ण प्रांगण उत्सव के रंग में रंग गया। आधे कथाप्रेमी बाराती तो आधे घराती बन गए थे। पुरूष पीले कुर्ते एवं साफे में तो वहीं महिलाएं पीली साड़ी एवं लाल चुनड़ी पहन उत्सव में शामिल हुए। प्रभु श्रीराम द्वारा धनुष भंग करने के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार और पुष्पवर्षा के बीच श्रीसीताराम विवाहk सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच गंगा और उदया शाखा की सदस्यों ने सखिया बन मंगल गीत गाते हुए सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। स्मिता लोहिया के नेतृत्व मे मेघा यादुका, कृष्णा चौधरी, नेहा अग्रवाल, मधु तुलस्यान, अनीता खेमका, उमा बजाज, शिवानी केजरीवाल आदि सदस्यों ने बालव्यास का अभिनंदन किया। उत्सव में यजमान धानुका परिवार की वंशिका, इशिता, शीतल, कनक, विदुषी, पलक, अनुराधा, वैशाली ने राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता, उर्मिला, माण्डवी, सुकृति का रूप धारण किया।
बिस्मिल्लाह खान के पौत्र ने बजायी मंगल शहनाई- विवाह महोत्सव पर भारतरत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के पौत्र आफाक हैदर खान, जाकिर हुसैन आदि ने शहनाई से मंगल धुन सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

विशिष्टजनों ने उतारी आरती- कथा का शुभारंभ यजमान धानुका परिवार द्वारा व्यासपीठ के पूजन से हुआ।
दुर्गा देवी धानुका, गणपत राय धानुका, किरण धानुका, गौरीशंकर धानुका, वर्षा धानुका, अंकित धानुका ने साविधि व्यासपीठ का पूजन किया। मंच संचालन महेश चौधरी ने किया।
आरती में मुख्य रूप से ज्योतिषाचार्य डॉ. चंद्रमौलि उपाध्याय, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, उद्यमी आर.के. चौधरी, दीपक बजाज, राधेगोविन्द केजरीवाल, अवधेश खेमका, सुरेश तुलस्यान, आनन्द स्वरूप अग्रवाल, मनीष गिनोडिया, कृष्ण कुमार काबरा, श्याम लोहिया प्रशान्त केजरीवाल अजय यादुका अभिषेक शर्मा प्रताप बहादुर सिंह आदि विशिष्टजन शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

preload imagepreload image