रिपोर्ट: गुरदीप सिंह

अयाना,औरैया। थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर दरयावसिंह निवासी एक महिला के साथ गांव के ही नामजद लोगों ने विगत 21 जून की शाम हिल्टी कटर ग्राइंडर से मकान व छत को तोड़ दिया। वह अपने तो छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहती है। पति परदेश में रहकर मजदूरी करता है। पीड़िता के पास रैन बसेरा को जगह नहीं है। विपक्षीगण पीड़िता के परिवार को झूठे फर्जी मुकदमे में फसाने का षड्यंत्र रच रहे है। इस मामले में थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी के दो सिपाहियों की संलिप्तता रहती हैं, जिससे विपक्षियों के हौसले बुलंद हैं। पीड़िता ने इस आशय का शिकायती प्रार्थना पत्र तत्समय पुलिस अधीक्षक को दिया था। इसके बावजूद अभी तक रिपोर्ट पंजीकृत नहीं हो सकी है। पीड़ित महिला ने विपक्षीगणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। . थाना अयना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर दरयावसिंह निवासी रंजना देवी पत्नी सौरभ कुमार ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसका पति सहारनपुर में मजूदरी करता है।प्रार्थिनी घर पर तीन छोट-छोटे बच्चों के साथ रहती है।

प्रार्थिनी के परिवारीजनों को इन्दिरा आवास मिला था, उसी में अपना निवास करती है। विपक्षीगण अमित उर्फ छोटू पुत्र रणवीर सिंह व रणवीर सिंह पुत्र स्व० गंगा प्रसाद प्रार्थिनी के पड़ोसी हैं जो कि गुण्डा किस्म के लोग हैं। प्रार्थिनी का दिनांक 21 जून 2024 शाम को 03 बजे हिल्टी कटर ग्रान्डर से मकान तोड़ दिया व छत भी तोड़ दी। प्रार्थिनी के 2 बच्चें हैं। उसके पास आज तक रेन बसेरा की जगह नहीं है। पीड़िता ने कहा उसने 22 जून 2024 को थाना अयाना में लिखित प्रार्थनापत्र दिया, पुलिस मौके पर आयी और देखकर चली गयी। कहाकि विपक्षीगणों को जब थाना में शिकायत करने की जानकारी मिली तो वे लोग 23 जून 2024 को समय रात्रि 08:30 बजे विपक्षी अमित उर्फ छोटू पुत्र रणवीर सिंह, रणवीर सिंह पुत्र गंगा प्रसाद घर के अन्दर घुसकर मारपीट की व कपड़े फाड दिये व अमित उर्फ छोटू ने छाती पर लात मार दी व जान से मारने की धमकी दी और कहा कि चाहे कहीं जाओ पुलिस को हमने खरीद लिया है। अमित उर्फ छोटू पुलिस चौकी पर रहता है। पुलिस के लिये दलाली करता है। रात-दिन पुलिस चौकी, गांव चौकी थाना-अयाना पर रहता है। महिला ने 24 जून 2024 को एसपी के यहां प्रार्थनापत्र दिया। उस पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने मुकदमा का आदेश किया, लेकिन 23 जून 2024 की तिथि में मुकदमा पंजीकृत नही किया गया। पीड़ित महिला ने कहा कि उक्त विपक्षीगण गुण्डा किस्म एवं दबंग लोग हैं। इनके ऊपर मुकदमा पंजीकृत हैं। विपक्षी आये दिन गरीबों को दुःखी करते हैं। कहाकि उसकी शिकायत पर 23 जून 2024 रात्रि 08:30 बजे को आदेश किया गया। उसी दिन का मुकदमा पंजीकृत कराने की कृपा करें तो आपकी महान दया होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed