🔵परिषदीय विद्यालयों में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक होगी पढ़ाई

🔵माध्यमिक विद्यालय सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3:30 तक चलेंगे

लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में मंगलवार से पठन-पाठन के समय में बदलाव होगा। मंगलवार एक अक्तूबर से परिषदीय विद्यालयों में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक पढ़ाई होगी। वहीं मौसमी बीमारियों डेंगू-मलेरिया को देखते हुए बच्चों को फुल आस्तीन के कपड़े पहनने के निर्देश दिए गए हैं।बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार एक अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक और एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलेंगे। इसी क्रम में यह बदलाव हो रहा है। हालांकि बरसात के बाद सोमवार को मौसम खुलने से दिन भर काफी उमस रही।

ये होगा माध्यमिक विद्यालय का समय

बेसिक के साथ ही एक अक्तूबर से माध्यमिक विद्यालयों का समय भी बदलेगा। मंगलवार से माध्यमिक विद्यालय सुबह 9.30 से दोपहर 3.30 बजे तक चलेंगे। जबकि वर्तमान में यह 7.30 से 1.30 बजे तक चल रहे हैं। सुबह 15 मिनट प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद 9.45 से 40-40 मिनट के चार पीरियड पढ़ाई होगी। इसके बाद 25 मिनट का लंच, फिर चार पीरियड पढ़ाई होगी।

बेसिक शिक्षा वर्ष 2024 की अवकाश तालिका

देखें माध्यमिक शिक्षा वर्ष 2024 की अवकाश तालिका

माध्यमिक विद्यालय सुबह 9.30 बजे से चलेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सोशल वेलफेयर कमेटी ने गांधी जयंती पर किया गोष्ठी कार्यक्रमनगर के गुलज़ारी लाल कन्या इण्टर कॉलेज में की गई गोष्ठी*फफूंद/औरैयाबुधवार को देश के दो महानायक महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शाष्त्री जी की ज्यांतीं पर नगर के गुलज़ारी लाल कन्या इण्टर कॉलेज में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के प्रधानाचार्या विपिन चंद वर्मा, सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष व अन्य के बीच गांधी जी और शाष्त्री जी की कार्यो पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के अलावा सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ़ सिद्दीकी, उपाध्यक्ष अफ़ज़ल खान, जिलाध्यक्ष मो० शारिक, कमेटी के ब्लॉक सचिव राम किशोर कठेरिया, अशोक, श्री मति दैवंती आदि लोग मौजूद रहे।