रिपोर्ट – मोहम्मद आमिर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री धूमधाम से मनाई गई जयंती

आज दिनांक 2 अक्टूबर एवं स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले महाशय मसूरिया दिन पासी के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूरे जनपद में ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इसी कड़ी में जिला कांग्रेस भवन मुख्यालय लखीमपुर में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल की अगवाई में सबसे पहले पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण के उपरांत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए गांधी यात्रा पंडित शहीद राज नारायण मिश्रा जी की प्रतिमा पर पहुंच करके माल्यार्पण किया गया तदोपरान गांधी यात्रा सीधे कंपनी बाग पहुंची और गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत गांधी भजन के साथ यात्रा का समापन हुआ वापस आकर सभी कांग्रेस जनों ने कांग्रेस कार्यालय पर तीनों महापुरुषों के चित्र पर माला अर्पण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम को पूर्व जिला अध्यक्ष इकबाल अहमद खान, शिव सहाय सिंह एडवोकेट, पंकज शुक्ला एडवोकेट, मोहन चंद उप्रेती ,डॉ रईस अहमद उस्मानी आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय गोस्वामी , रामपाल शाक्य,अब्दुल रहीम ,अब्दुल कयूम ,प्रदीप पटेल ,चंद्र प्रभा अवस्थी ,लतीफ आजम ,इरफान किदबई ,आफताब अंसारी ,नंदकिशोर, अकिल अहमद ,राम लखन ,सोनू सिंह ,जावेद अली एडवोकेट ,हरगोविंद वर्मा ,राजेंद्र गुप्ता, नीरज बाजपेई ,शिव भगवान श्रीवास्तव ,अनूप मिश्रा, अकीकत अली ,तरुण शालू ,फकीर मोहम्मद सहित लगभग चार दर्जन कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सोशल वेलफेयर कमेटी ने गांधी जयंती पर किया गोष्ठी कार्यक्रमनगर के गुलज़ारी लाल कन्या इण्टर कॉलेज में की गई गोष्ठी*फफूंद/औरैयाबुधवार को देश के दो महानायक महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शाष्त्री जी की ज्यांतीं पर नगर के गुलज़ारी लाल कन्या इण्टर कॉलेज में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के प्रधानाचार्या विपिन चंद वर्मा, सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष व अन्य के बीच गांधी जी और शाष्त्री जी की कार्यो पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के अलावा सोशल वेलफेयर कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ़ सिद्दीकी, उपाध्यक्ष अफ़ज़ल खान, जिलाध्यक्ष मो० शारिक, कमेटी के ब्लॉक सचिव राम किशोर कठेरिया, अशोक, श्री मति दैवंती आदि लोग मौजूद रहे।