अनूपगढ़ पुलिस की शानदार कार्यवाही चोरी की वारदात का 4 घंटे में खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद*#अनूपगढ़* पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मात्र 4 घंटे के भीतर चोरी के मामले का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात 6 मई 2025 की रात की है, जब वार्ड नं. 16/23 निवासी कुलदीप सिंह के घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोला। परिवार छत पर सोया हुआ था और नीचे के कमरों के ताले टूटे मिले। संदूक से करीब 30 तोले चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, एक सोने की अंगूठी और ₹5000 नकद चोरी कर लिए गए। 7 मई को पीड़ित द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई, जिस पर मुकदमा संख्या 231/2025, धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. में दर्ज कर अनुसंधान हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को सौंपा गया। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव (आईपीएस) के निर्देश पर व थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद के सुपरविजन में विनोद कुमार व उनकी टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। गश्त के दौरान तीन संदिग्धों — पवन कुमार, राजकुमार और पंकज कुमार — को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में तीनों ने अपराध स्वीकार किया और उनकी निशानदेही पर चुराया गया माल चांदी की पाजेब व सोने की अंगूठी बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल विनोद कुमार के साथ महिला कांस्टेबल गीता, डीआर महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल पवन कुमार व रामकुमार शामिल थे। आरोपियों ने अन्य चोरियों की बात भी स्वीकार की है, जिनकी जांच जारी है। अनूपगढ़ थाना पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image