*बहु आयामी समाचार संवाददाता मोहम्मदी जिला खीरी मोहम्मद आमिर 22 म‌ईId.no UP3105872262804MAR06081985Ref.no 22AUG2024LMP001727लखीमपुर नगर को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध नगर के रूप में विकसित करने की दिशा में नगर पालिका परिषद द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव ने एक बैठक का आयोजन कर नगर में चल रहे कार्यों की गहन समीक्षा की।बैठक में नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद स्थापित करते हुए उन्होंने नगर के सौंदर्यीकरण, स्वच्छता अभियान तथा मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखते हुए समयबद्ध ढंग से उन्हें पूर्ण किया जाए।इरा श्रीवास्तव ने कहा कि नगरवासियों के सहयोग से ही लखीमपुर को एक आदर्श और आत्मनिर्भर नगर के रूप में स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने जनभागीदारी की आवश्यकता पर बल देते हुए स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।नगर पालिका अध्यक्ष का यह प्रयास निश्चय ही लखीमपुर को एक नए स्वरूप में ढालने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image