समाज हित कार्यों के लिए याद की गईं अहिल्याबाई होल्करत्रिशताब्दी जयंती पर जिले भर में आयोजित हुए कार्यक्रम, उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वानबिजनौर। महारानी अहिल्या बाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर जिले भर में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।बिजनौर नगर पालिका की ओर से एक बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा अहिल्याबाई होल्कर ने देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के साथ महिला सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण कार्य किया। कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन अग्रवाल, विधायक सुचि चौधरी, चेयरपर्सन इंदिरा सिंह, भाजपा नेता रचना पाल, डॉ. बीरबल सिंह रहे।नूरपुर के विकास खंड सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र बॉबी, ब्लाक प्रमुख आकांक्षा चौहान, पूर्व विधायक कमलेश सैनी ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। कहा कि वे न्याय प्रिय, कुशल प्रशासक व महिला सशक्तिकरण की ऐसी मिसाल हैं। इस मोके पर समूह सखियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।नगीना की पालिका प्रांगण में भाजपा मंडल अध्यक्ष अंजलि सौरभमित्तल की अध्यक्षता व भाजपा नेता डॉ. भूपेश चौहान के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर एवं मुख्य वक्ता विधानसभा संयोजक रजनी कालरा ने अहिल्याबाई होल्कर के जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर पालिका चेयरपर्सन ताहिरा बेगम, नीरज बिश्रोई, पूर्व विधायक सतीश गौतम आदि मौजूद रहे।हल्दौर ब्लॉक सभागार मेंआयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक सुचि चौधरी, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी व कार्यक्रम संयोजक ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने महान समाज सुधारक एवं कुशल प्रशासक अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रेरणादायक प्रसंग सुनाए।अफजलगढ़ नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चे की महामंत्री रश्मि रावल तथा उदया रावत रहीं। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर ने भारत के अनेक बड़े मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। कार्यक्रम में जयप्रकाश बंजारा, खेल सिंह राजपूत, सरदार मलकीत सिंह, अनिल नारायण आदि मौजूद रहे।बढ़ापुर नगर पंचायत के बरात घर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र धनोरिया व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मोनिका यादव ने अहिल्याबाई होल्कर को उनके धार्मिक योगदानों, महिला सशक्तिकरण व लोकहितकारी कार्यों के लिए याद किया। कार्यक्रम संयोजक श्याम सिंह कश्यप, राहुल कश्यप, मुकेश आर्य, सविता रानी आदि मौजूद रहे।,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाई जयंतीबिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाई गई। इसमें सांस्कृतिक व शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से नारी शक्ति व आत्मनिर्भरता और सम्मान को उकेरा। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने तर्कों के माध्यम से सामाजिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। दौड़ से युवाओं ने सामूहिक ऊर्जा, अनुशासन व स्वस्थ रहने का संदेश दिया। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन अग्रवाल ने युवाओं से अहिल्याबाई के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए कहा। प्राचार्या डॉ. उर्मिला कार्या ने विद्यार्थियों से कहा कि वह केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि समाज में एक संवेदनशील और सजग नागरिक की भूमिका भी निभाएं। ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,अहिल्याबाई के योगदान को किया यादनजीबाबाद। साहनपुर में आयोजित रानी अहिल्याबाई त्रिशताब्दी स्मृति संगोष्ठी में मुख्य वक्ता पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने रानी अहिल्याबाई होल्कर ने महिलाओं और देश के सामाजिक चिंतन की सोच दी। उन्होंने महिलाओं से उनके आदर्शों को व्यवहार में लाने की सलाह दी। पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह और ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने कार्यक्रम में क्षेत्र के सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमल सैनी, जिला मंत्री विनीत शर्मा जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा गायत्री निराला उपस्थित रहीं।


