
उत्तर प्रदेश 17 जून 2025 (सूरज गुप्ता) सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि का वितरण अम्बेडकर नगर से किया गया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञान प्रकाश, सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल व अन्य द्वारा देखा गया। इसी प्रकार तहसील शोहरतगढ़, बांसी ,इटवा, डुमरियागंज में मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण देखा गया। जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही व सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि के वितरण के अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री किसानों की समस्याओं को बहुत करीब से समझाते हैं। पहले कोई किसानों की दुर्घटना होने पर उनके परिवारों को कोई सहायता राशि उपलब्ध नहीं कराया जाता था। मुख्यमंत्री इस योजना को लागू कर दैवीय आपदा व दुर्घटना में मृत्यु हुये किसानों के परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के साथ ही साथ बंटाईदारों को भी इस योजना से लाभान्वित किया जायेगा। मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश के सभी जिलों में वृहद रूप से आयोजित कर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि का वितरण किया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश के सभी नागरिकों की सेवा सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों की आय दोगुनी करने एवं उनके समस्याओं के निराकरण के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। किसानों की दुर्घटना होने पर उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए सहायता राशि उपलब्ध करा रहे हैं। यह कार्य पहले की सरकारों द्वारा नहीं किया गया, जिससे किसानों के परिवार तंगी से गुजर रहे थे। प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को किसान सम्मान निधि देकर उनका सम्मान किया गया। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सभी किसानों एवं गरीब परिवारों को लाभ देकर उनको स्वावलम्बी बनाने का कार्य कर रही है। सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल द्वारा इस योजना की सराहना करते हुये सभी को बधाई दिया गया।
जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने कहा कि आज जनपद के सभी तहसीलों में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि का वितरण किया जा रहा है। सभी तहसीलों में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के कुल 142 दावे प्राप्त हुये थे। सभी तहसीलों के मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के कुल 154 लाभार्थियों को धनराशि रु 69150000 की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञान प्रकाश, सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहसील नौगढ़ के 43 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक (सहायता राशि) का वितरण किया गया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञान प्रकाश द्वारा जनप्रतिधिगणों , जिलाधिकारी एवं लाभार्थियों के प्रति आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, तहसीलदार नौगढ़ संतराज अन्य अधिकारी/कर्मचारी व लाभार्थीगण उपस्थित थे।