भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2024 के चुनाव की तैयारियों के चलते बरेली  व आंवला लोकसभा के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला  एक बैंकट हॉल में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल  रहे। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल  ने कार्यशाला के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए कहां की हमे कमजोर बूथों को मजबूत बनाना है जिन बूथों पर भाजपा अब तक जीती नहीं हैं या अब तक वहाँ समिति गठित नहीं हुई है हमे उन सभी सी ग्रेड के बूथों को  मजबूत बनाना है, उसके लिए प्रत्येक विधानसभा से 10 लोकसभा क्षेत्र से 30 पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर उन कमजोर बूथों पर जनसंपर्क करना है। इस प्रकार बरेली व आँवला लोकसभा क्षेत्र से 80-80 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने सभी विधायको एवं सांसदों को सभी कमजोर बूथों पर 15 जून से 30 जून तक जनसंपर्क कर और आगामी 2024 के चुनाव में इन बूथों पर ज्यादा से ज्यादा भाजपा के पक्ष में मतदान हो सके। क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर, प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी संतोष सिंह, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, आवला अध्यक्ष वीर सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष डॉ के एम अरोरा, बदायूं जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, बरेली सांसद संतोष गंवार, आवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, पर्यावरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण सक्सेना, विधायक संजीव अग्रवाल, श्याम बिहारी लाल, डॉ राघवेंद्र शर्मा, महाराज सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, हर्षवर्धन आर्य, रविन्द्र सिंह राठौर, जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा, वीरपाल गंगवार, पुष्पेंदु शर्मा, मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, बंटी ठाकुर, अभय चौहान, शिवप्रताप सिंह, देवेंद्र जोशी, अंकित शुक्ला, राहुल साहू, शिवेंद्र नाथ चौबे, मुकेश राजपूत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *