बदायूं :  भाजपा कार्यालय पर बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ की बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ मोदी सरकार का महत्वपूर्ण अभियान है। हमारे देश की बेटियाँ हमारे देश का गौरव हैं बेटी लक्ष्मी का रूप है। बेटा और बेटी में कोई असमानता न समझे, भ्रूढ़ हत्या गैर कानूनी अपराध है। क्षेत्रीय संयोजक बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ सीमा राठौर ने कहा यह भाजपा का बहुत महत्वपूर्ण अभियान है। पार्टी इस अभियान को तेजी से चला रही है। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ भाजपा सरकार की अहम पहल है। इस मौके पर सलोनी पाठक,हेमा सिंह,प्रवेश सिन्हा,कृष्णा,सरिता वार्ष्णेय,संगीता रस्तोगी समेत तमाम महिलाएँ उपस्थित रहीं।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *