🔵आज यानी 01 नवंबर को रखा जाएगा करवा चौथ व्रत।

🔵सुहागिनों के लिए अखण्ड सौभाग्य का है त्योहार।

करवा चौथ व्रत 2023: हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का बेहद खास महत्व है और यह हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।इस बार करवा चौथ का व्रत आज ( 1 नवंबर 2023) है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।हिंदू पंचाग के अनुसार, इस साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर (मंगलवार) को रात 9 बजकर 31 से शुरू होगी। जबकि चतुर्थी तिथि की समाप्ति 1 नवंबर को रात 9 बजकर 19 मिनट पर होगी। इस वजह से करवा चौथ का व्रत और पूजन 1 नवंबर को रखा जाएगा. करवा चौथ व्रत उदयातिथि से मान्य होता है।

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं शाम को भगवान गणेश, चौथ माता और करवा माता की पूजा करती हैं।फिर चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं. दरअसल करवा चौथ पर व्रती सुहागिन महिलाएं चांद देखने के बाद ही व्रत खोलती हैं।यही वजह है कि उनको करवा चौथ पर चांद के निकलने का इंतजार रहता है। करवा चौथ पर सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में पूजा होती है।आइए जानें इस बार दिल्‍ली, लखनऊ, मुंबई, पटना समेत देश के बड़े शहरों में चांद किस समय निकलेगा?

करवा चौथ शुभ मुहूर्त


करवा चौथ व्रत समय: सुबह 6:36 से रात 8:26 बजे तक है।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त: शाम 5:36 मिनट से शाम 6:54 मिनट तक है।
करवा चौथ के दिन चंद्रोदय का समय: रात 8:15 बजे, 1 नवंबर 2023 (राजधानी दिल्ली)

यूपी के प्रमुख शहरों का चंद्रोदय समय


लखनऊ- रात 8: 05 बजे
वाराणसी – रात 8:00 बजे
कानपुर – रात 8: 08 बजे
प्रयागराज- रात 8: 05 बजे
गोरखपुर- रात 8:00 बजे
मेरठ- रात 8:12 बजे
गाजियाबाद- रात 8:15 बजे
नोएडा- रात 8:15बजे
आगरा- रात 8:16 बजे
मथुरा- रात 8:16 बजे

करवा चौथ पर देश के बड़े शहरों में चंद्रोदय का समय


दिल्ली- रात 8:15 बजे
मुंबई- रात 8: 59 बजे
पुणे- रात 8: 56 बजे
पटना- रात 7: 51 बजे
रांची- रात 7:56 बजे
जोधपुर- रात 8: 26 बजे
उदयपुर- रात 8: 41 बजे
जयपुर – रात 8: 19 बजे
भोपाल- रात 8 :29 बजे
जबलपुर- रात 8:19 बजे
इंदौर- रात 8: 37 बजे
रायपुर- रात 8:17 बजे
देहरादून- रात 8:06 बजे
वडोदरा- राज 8 : 49 बजे
अहमदाबाद-रात 8 : 50 बजे
शिमला-रात 8: 07 बजे
चंडीगढ़- रात 8: 10 बजे
अमृतसर- रात 8: 15 बजे
कोलकाता– रात 7: 46 बजे
चेन्नई- रात 8: 43

बहुआयामी समाचार के तरफ से सभी माताओं बहनों को अखण्ड सौभाग्य का महापर्व करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।

धर्मेन्द्र कसौधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *