राज्य ब्यूरो/यूपी

गोरखपुर/यूपी।मंगलवार 15/11/ 2022 को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर गोरखपुर के तत्वधान में महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में सेवा बस्ती संपर्क अभियान के क्रम में धर्मशाला वार्ड अंतर्गत दीनदयाल नगर मंडल में जनसंपर्क किया गया।
जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष चंदू सरोज जी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार उपस्थित रहे ।


गोरखपुर महानगर बस्ती संपर्क अभियान के जो 17 सितंबर 2022 से लेकर 26 नवंबर संविधान दिवस तक बस्ती संपर्क अभियान भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा जनसंपर्क किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने जो काम अनुसूचित समाज के लिए किया वह आज तक किसी ने नहीं किया वो भाजपा की सरकार ने कर दिखाया है। बाबा साहब डॉ बी आर अंबेडकर जी के जो सपने अधूरे रह गए थे उसको पूरा करने का कार्य मोदी और योगी सरकार पूरा कर रही है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष चंदू सरोज ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि मोदी -योगी जी द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का सर्वाधिक लाभ अनुसूचित समाज और दबे कुचले वर्ग को हुआ है। साथ ही उनके स्वाभिमान व सम्मान के देवता बाबा साहेब की स्मृतियों को संजोने का काम भाजपा ने किया है जैसे जन्मस्थली महु छावनी इंदौर, शिक्षा भूमि लंदन, संविधान निर्माण स्थली दिल्ली, दीक्षा भूमि नागपुर तथा परिनिर्वाण स्थली दादर मुम्बई में भव्य स्मारक बनवाया है ताकि अनुसूचित समाज के लोग इन पंचतीर्थ को देखकर प्रेरणा ले।


जनसंपर्क अभियान में क्षेत्रीय महामंत्री दीपक कुमार अध्यक्ष कृष्ण कुमार महामंत्री दुर्गेश कोरी व अनिल कुमार उपाध्यक्ष अखिलेश आर्य मनीराम सिद्धार्थ कुमार सिद्ध महानगर मीडिया प्रभारी इं बृजमोहन समेत अन्य पदाधिकारीगण व वार्डवासी उपस्थित रहे।
भवदीय
इं बृजमोहन महानगर मीडिया प्रभारी
अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर गोरखपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *