सरकार के साथ विपक्ष पर जमकर बरसे भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा भानू प्रताप सिंहब्यूरो रिपोर्ट इन्द्र जीत वर्माबाराबंकी फतेहपुर किसानों के हित मे जो मेरी मांगे है उनको यदि सरकार ने पूरा नही किया तो 2024 में सरकार बनने नही देंगे। तहसील फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम दादनपुर मे आयोजित महा सदस्यता अभियान व किसान जागरूकता में भारतीय किसान यूनियन(भानु) गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए कहा,कि सत्ता मे आने के बाद भाजपा सरकार ने किसानों के साथ झूठ बोला इन झूठ बोलने वाले राजनेताओं के सामने मै सत्य को हथियार बनाकर किसानों के लिए हर मुद्दे पर लड़ने के लिए तैयार खड़ा हूं। किसानों की समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इस मनमानी को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होने सरकार से मांग करते हुए कहा, कि भारत माता की रक्षा करने वाले वीर जवान जब शहीद हो जाते है तो उनके परिवार को 5 करोड का मुआवजा दिया जाये। जिससे जवानों में देश प्रेम की भावना बनी रहे। अध्यापकों के बराबर पुलिसकर्मियों का वेतन किया जाये। किसान आयोग का गठन हो इस आयोग मे कोई भी राजनेता की दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसान आयोग में सिर्फ- सिर्फ किसान ही सदस्य होंगे और किसान ही अध्यक्ष। भरी पंचायत मे सरकार को खुले मंच से चैलेंज किया कि किसानों की मांगे यदि पूरी नही हुई तो भारतीय किसान यूनियन भानु गुट अपने पूरे दमखम के साथ 2024 में सरकार नहीं बनने देंगे। इसमें सरकार को कोई शंका नहीं होनी चाहिए। इस दौरान प्रदेश प्रभारी आशु चौधरी ने कहा कि इस सरकार में समस्त प्रशासनिक अमला बेलगाम हो चुका है बिना रिश्वत दिये किसी भी किसान व आम नागरिक का काम नही होता है। आजाद देश का हर व्यक्ति आजाद हो चुका है लेकिन दिन रात खेतों की रखवाली व खेती करने वाला किसान आज भी कुछ प्रशासनिक लोगो से परेशान रहता है। कार्यक्रम से पूर्व फतेहपुर नगर में स्थित पटेल प्रतिमा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन तेज तर्रार वक्ता दीपक सिंह सरल ने किया। कार्यक्रम के उपरांत वयोवृद्ध किसानों पत्रकारों वर्तमान और पूर्व प्रधानों का भी यूनियन ने अंगवस्त्रम माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी आशु चौधरी,जिलाध्यक्ष राधेरमण वर्मा, रमाकान्त मौर्य आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर नसीर लाला तहसील अध्यक्ष फतेहपुर दद्दन सिंह,भानू गुट के युवा तहसील अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बू,,सूरज यादव समेत प्रदेश, जिले व तहसील स्तर के बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *