जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सन्तोष कुमार ने अवगत कराया है कि 03 दिसम्बर 2022 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार इन श्रेणियों में प्रदान किये जायेगें। राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु यह श्रेणियां निर्धारित हैं।
जिनमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांग व्यक्ति, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंण्ट अधिकारी या एजेन्सी के लिए सेवायोंजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणास्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु “बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवायें प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वात्तम अनुकूल बेबसाईड हेतु, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के सशक्तीरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार शामिल हैं।
राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप विभागीय बेबसाईट यूपीएचडब्ल्यूडी डॉट जीओवी डॉट आईएन से डाउनलोड कर प्राप्त किया जा सकता है, तथा राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र तथा दिशा निर्देश भारत सरकार की बेबसाईट डिसेबिलिटी अफैयर्स डॉट जीओवी डॉट आईएएन से प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक व्यक्तियों/संस्थाओं को अवगत कराना है, कि उक्त श्रेणी के अन्तर्गत निर्धारित आवेदन पत्र पूर्ण कर दो प्रतियों में दिनांक 15 जुलाई, 2022 तक कक्ष सं0-103 विकास भवन बदायूॅ स्थित अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी बदायूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *