वैदिक ज्ञान-परम्परा में वृक्षों को देवताओं का स्थान दिया गया है- कुलपति प्रो शर्मा॥

रोहित सेठ

वृक्षारोपण का प्राचीन काल से ही माना जाता रहा है। हिंदू धर्म में वृक्षों को देवताओं का स्थान दिया गया है। पेड़-पौधों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। वे न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि हमारे पर्यावरण को भी स्वच्छ और स्वस्थ बनाते हैं।
उक्त विचार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय मे आज “पेड़ लगाओ- जीवन बचाओ” ज़न अभियान 2024 के अंतर्गत वृहद् वृक्षारोपण कर बतौर अध्यक्ष कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो• शर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमें अपने घर एवं आसपास को हरित और स्वच्छ बनाने के लिए पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की आवश्यकता है।
वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा।
उन्होंने कहा कि पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान का उद्देश्य वृक्षारोपण को बढ़ावा देना और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।आज के दिन हम सभी संकल्प लें और अपने गृह अथवा आसपास वातावरण को हरित और स्वच्छ बनाने में योगदान करें।आज जो वृक्ष रोपित किए जा रहे हैं उनका संरक्षण भी किया जाना चाहिए।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया वृक्षारोपण।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलसचिव प्रो हीरक कान्ति चक्रवर्ती,निदेशक प्रकाशन डॉ पद्माकर मिश्र,प्रो महेंद्र पाण्डेय, प्रो राघवेंद्र दुबे,डॉ विजय कुमार शर्मा,जनसम्पर्क अधिकारी शशीन्द्र मिश्र,प्रभुनाथ यादव, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं और अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *