मनीष कांत शर्मा

बदायूँ।प्रांतीय आवाह्न पर पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार आज जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं शहर अध्यक्ष असरार अहमद के संयुक्त नेतृत्व में प्रातः 8:00 बजे से सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण राष्ट्रगान कर प्रभात फेरी प्रारंभ की गई । प्रभातफेरी पदयात्रा करते हुए लाल बहादुर शास्त्री चौक पर पहुंची वहां पर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान किया। प्रभात फेरी नेहरू चौक होते हुए 6 सड़का का पहुंची जहां पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान किया। प्रभात फेरी प्रातः 9:00 बजे गांधी ग्राउंड पर पहुंची जहां पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कार्यकर्ता पदाधिकारीयों ने माल्यार्पण किया, और उनका गायन रघुपति राघव राजा राम सभी कार्यकर्ताओं ने बैठ कर गाया। वहां पर एक गोष्ठी का भी आयोजन हुआ ।गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज तीन-तीन महान विभूतियों का जन्मदिन है आज हम कांग्रेस जन बापू गांधी लाल बहादुर शास्त्री और मसूरिया दीन पासी की जयंती पर उनके आदर्शों को अपनाते हुए उन पर चलने की शपथ लेते हैं ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा कि इन तीनों महाविभूतियों का राष्ट्र के प्रति योगदान है वह कादापि हम लोग विस्मृति नहीं कर सकते।कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष उमेंद्र शखंधार ने कहा कि इन तीनों महाविभूतियों ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर और राष्ट्र के निर्माण में जो योगदान दिया है उसके लिए देश कृतज्ञ है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि महात्मा गांधी के रूप में हम आज के गांधी राहुल गांधी को देखते हैं जो कि उनके आदर्शों पर चलते हुए देश को व कांग्रेस को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने कहा कि हम देशवासी अपने पूर्वजों के बहुत कृतज्ञ आज हम स्वतंत्रता से देश में रह रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा कि हम इन तीनों महाविभूतियों की जयंती पर संकल्प लेते हैं कि हम देश की एकता और अखंडता अक्षुण्ण रखेंगे। प्रभात फेरी में जिला उपाध्यक्ष मुन्नालाल सागर एससी एसटी के अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव शशांक राठौर विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सूरज पाल सिंह सोलंकी ठाकुर राजीव कुमार डॉक्टर नासिर संजय कश्यप श्रीमती नरगिस , योगेश शर्मा हाजी नाजीर हुसैन, जिला महासचिव इगलास हुसैन जिला सचिव फरहान हुसैन उर्फ लाल मियां कांग्रेस से सेवादल के उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा सेवादल के उपाध्यक्ष जगदीश सागर वरिष्ठ कांग्रेसी राजवीर सिंह राठौर, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोरपाल प्रजापति ,आउटरीज के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश प्रजापति , कांग्रेस जिला महासचिव शाह रजा, रसूलपुर नगला के ग्राम अध्यक्ष मोहम्मद उमर आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image