रिपोर्ट – मनोज सिंह

गोला तहसील क्षेत्र के अजान कस्बे मे चल रही ऐतिहासिक रामलीला में तीसरे दिन गुरुवार को मुनि आगमन, ताड़का वध गंगा अवतरण की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों का अभिनय मंचन देख दर्शक भाव-विभोर हो गए।महर्षि विश्वामित्र चक्रवर्ती नरेश राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को मांगने उनके महल पहुंचे। महर्षि ने राजा दशरथ से कहा कि राजन ताड़का नाम की राक्षसी से पूरा समाज भयभीत है। वह जप तप यज्ञ इत्यादि नहीं करने देती है। इसलिए यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को लेने आया हूं। यह सुनते ही राजा दशरथ दुखी हो गए और कहा कि मुनिवर मेरे राम व लक्ष्मण बहुत कोमल व सुकुमार हैं, भला ताड़का जैसी राक्षसी का कैसे वध करेंगे? ऋषिवर मैं स्वयं आपके यज्ञ की रक्षा के लिए चलूंगा, लेकिन राम व लक्ष्मण को नहीं जाने दूंगा। राजा दशरथ की बात सुन महर्षि विश्वामित्र क्रोधित हो गए और बोले कि मैं तुम्हारी अयोध्या नगरी को भस्म कर दूंगा। उसी समय वशिष्ठ मुनि आते हैं और विश्वामित्र को शांत कराते हुए राजा दशरथ को समझाते हैं कि राम लोक कल्याण के लिए अवतरित हुए हैं। इसलिए इनको महर्षि विश्वामित्र के साथ जाने दीजिए। राजा दशरथ राम व लक्ष्मण को विश्वामित्र के साथ विदा करते हैं। भगवान राम रास्ते मे ही ताड़का नाम की राक्षसी का वध करते हैं। ताड़का का वध करते ही रामलीला प्रांगण जय श्रीराम के नारे से गुंजायमान हो उठा।इसके बाद गंगा अवतार की लीला का मंचन हुआ। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष मिटठन लाल शर्मा,ग्राम प्रधान विपिन कुमार यादव, रणजीत यादव, महेश वर्मा, नवनीत यादव,नसीम अली, सलीम,तरूण बोक्सा,इमाम अली, इन्शाद अली हरिओम यादव, विनीत यादव, जीवन लाल, मुनेश यादव, विमल,, इबरार अली, सतीश यादव, रामशकर,साजिश अली, श्याम किशोर, शकील अली, इरफान, शेर मोहम्मद, नसीर अली, विनोद प्रजापति, ओम प्रकाश वर्मा, मुनेन्द्र शर्मा,राम सेवक, जितेंद्र श्री वास्तव,श्री क्रष्ण शर्मा, रवि कान्त यादव,सही तमाम क्षेत्र वासी व ग्राम वासी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *