तय्यबपुर गौरवा : चार साल में बनी एक सीसी रोड, दूसरे की मरम्मत कराईनांगल सोती/नजीबाबाद। नमामि गंगे योजना में चयनित ग्राम पंचायत तव्यबपुर गौरवा विकास के लिए तरस रही है। ग्राम पंचायत के मार्ग बदहाल हैं और सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। चार साल से ग्राम पंचायत में मात्र एक सीसी मार्ग का निर्माण और दूसरे की मरम्मत कराई गई है।ग्राम पंचायत तय्यबपुर गौरवा में करीब छह हजार की आबादी है। अनीता देवी गांव की प्रधान हैं। शुरुआत में ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी गई, लेकिन धीरे-धीरे ग्राम पंचायत विकास कार्यों से दूर होती गई। ग्राम पंचायत में पिछले चार साल में मात्र एक सीसी मार्ग का ही निर्माण कराया गया। गांव में एक सीसी मार्ग की मरम्मत कराई गई, लेकिन वह सीसी मार्ग गुणवत्ता के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गया।गौसपुर का मुख्य मार्ग भी बदहाल है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से मार्ग के कई स्थानों पर जलभराव हो गया है, जिससे लोगों को आवागमन मेंपरेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अतिरिक्त गांव का तालाब भी बदहाल है। सफाई व्यवस्था नहीं होने से तालाब का सुंदरीकरण कार्य नहीं हो सका। फिलहाल पंचायत में पूर्व प्रधान के कार्यकाल में बनाए गए पंचायत घर और शौचालयों पर रंगाई-पुताई का कार्य किया जा रहा है।Boxग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए जितना पैसा आया था उतना विकास कार्य करा दिया गया है। शेष कार्य कराए जा रहे हैं। अनीता देवी, ग्राम प्रधान, तय्यबपुर गौरवाBoxगौसपुर के विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। ग्राम पंचायत की विकास कार्यों की धनराशि कहां-कहां इस्तेमाल हुई, इसकी जानकारी की जाएगी। दीपक तेवतिया, बीडीओ, नजीबाबाद।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image