। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में पौधरोपण किया गया। एक पौधा मां के नाम मुहिम में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कई स्थानों पर पर्यावरण जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित हुए। कांशीराम कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय में पंकज बिश्नोई, अमर सिंह, अरुण उपाध्याय, कामेश्वरी देवी ने पांच पौधे लगाए।नगीना में चेयरपर्सन ताहिरा बेगम, ईओ संदीप सक्सेना 50 पौधे लगाए। सभी को पौधों की देखभाल की शपथ दिलाई गई।चांदपुर क्षेत्र में ब्लॉक जलीलपुर के बीईओ गजेंद्र सिंह ने पौधरोपण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय इस्माईलपुर, कंपोजिट विद्यालय आदि में पौधे लगाए गए।धामपुर में विधायक अशोक राणा ने अपने पैतृक ग्राम ठाठ जटस्थित बाग में पौधा रोपा। नगरपालिका अध्यक्ष रवि कुमार सिंह, ईओ रवि शंकर शुक्ला ने सभासदों के साथ शिवाजी पार्क में पौधरोपण किया। गांव खदाना के जूनियर हाई स्कूल में भाकियू टिकैत के जिला सचिव दिनेश शेखावत, तहसील संरक्षक शुभारंभ कियाशेरकोट के ऑल सेंट स्कूल परिसर में प्रधानाचार्य पीएस चौहान तथा आरएसएम डिग्री कॉलेज में भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी ने पौधरोपण किया। धामपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता ने पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया।अफजलगढ़, कासमपुरगढ़ी में ब्लॉक कार्यालय, नारायणपुर स्थित अमृत सरोवर पर झंडारोहण एवं पौधारोपण किया गया। रेहड़ क्षेत्र में रेंजर अमानगढ़ अंकिता किशोर ने बताया कि नवाबाद वन ब्लॉक में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।नहटौर में एचएम पब्लिक इंटर कॉलेज जमालपुर में पौधरोपण किया गया। ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य इदरीस अहमद ने सभी से पौधे लगाने का आह्वान किया।झालू नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी और सभासदों ने पौधे लगाए। स्योहारा में पालिका अध्यक्ष फैसल वारसी एवं ईओ विजेंद्र पाल सिंह ने पौधे लगाए। कालागढ़ में कार्बेट वन्य जीव प्रशिक्षण केंद्र में कालागढ़ के उप प्रभागीय वन अधिकारी बिंदर पाल व धानाध्यक्ष संजीव ममगाई ने प्लास्टिक समापन व पौधारोपण की शपथ दिलाई। वन क्षेत्राधिकारी मनीष कुमार व इंद्र सिंह बिष्ट मौजूद रहे,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,पर्यावरण संरक्षण के लिए रोपित किए लाखों पौधेबिजनौर। पर्यावरण दिवस पर जिला प्रशासन, वन विभाग, शिक्षा विभाग और शिक्षण संस्थानों में पौधरोपण किया गया। अफसर, छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट गाइड ने रोपे पौधे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।जिलाधिकारी जसजीत कौर, सीडीओ पूर्ण बोरा, पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, एडीएम न्यायिक अंशिका दीक्षित, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग अभिनव राज ने इंदिरा पार्क में पौधारोपण किया। एक पौधा मां के नाम 2 अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत पवित्र त्रिवेणी वाटिका की स्थापना की गई। इसमें नीम, बरगद एवं पीपल के पौधेरोपित किए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र सिंह ने कंपोजिट स्कूल अगरी में पौधरोपण किया। बीएसए ने छात्रों को समर कैंप की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में पौधरोपण किया गया। छात्रों ने जागरुकता रैली निकालकर जागरूक किया। भारतीय सद्भावना मंच द्वारा आदर्श निकेतन इंटर कॉलेज, शहबाजपुर में पौधारोपण किया गया।लोजपा के जिला महामंत्री हरीराज सिंह के प्रतिष्ठान पर संगोष्ठी हुई। पार्टी पदाधिकारियों ने पौधरोपण किया। कांशीराम कॉलोनी बिजनौर के प्राथमिक विद्यालय में पांच पौधे रोपित किए गए। पौधारोपण में पंकज बिश्नोई, अमर सिंह, अरुण उपाध्याय, कामेश्वरी देवी, देवेंद्र पाल उर्फ चीनू, मुकुल आदि उपस्थित रहे,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,पुरानी पेंशन के नाम पर किया पौधरोपणबिजनौर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच उप शाखा बिजनौर के जिलाध्यक्ष उमेश कुमार राजपूत, जिला महामंत्री सुभाष चंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में जिलेभर व ब्लाक स्तर पर एक पौधा पुरानी पेंशन के नाम रोषित किया गया। अभाविप एसएफडी बिजनौर नगर इकाई ने कृष्णा कॉलेज व वर्धमान कॉलेज के प्रांगण में पौधरोपण किया। डॉ. जूही अग्रवाल, सुबंशु चहल, भास्कर शर्मा, सुमित रहे। ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,बरगद, पीपल और पिलखन के लगाए जाएंगे पेड़बिजनौर। भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह, जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि इस वर्ष भी 1000 पौधे बरगद, पीपल, पिलखन आदि लगाए जाएंगे। संगठन न के कार्यकर्ता इन पौधों को बड़ा होने तक देखभाल की जिम्मेदारी निभाएंगे।

By admin_kamish

बहुआयामी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

preload imagepreload image