।(बहुआयामी समाचार हरदोई )

Updated by Puneet Shukla

हरदोई जिले के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन पर सवालिया निशान लगाया है। उन्होंने कहा कि सभी दलों का लक्ष्य भाजपा को हराना है। मगर हराएगा कौन यह पता नहीं चल रहा है।सपा मुखिया नगर के मोहल्ला बलाइकोट में पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को हराने के लिए यदि मध्य प्रदेश में यदि समाजवादी पार्टी से कोई समझौता नहीं करना था, तो पहले से मना कर देते।सपा मुखिया ने खुलासा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी का विधायक था। उसके समर्थन के बाद ही राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इंडिया संगठन की आलोचना करने का मौका दे रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि वह ऊपर से मिले इशारे पर काम कर रहे है।मगर जनता को मच्छर से नहीं बचा पा रहे वहीं, भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हमारा देश विश्व गुरू बन रहा है। मगर जनता को मच्छर से नहीं बचा पा रहे है। इससे पहले पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने शाहजहांपुर से शाहाबाद सीमा में प्रवेश होते ही सरदारनगर में समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।

🖋️रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *